Haryana GK: हरियाणा का सबसे पुराना जिला कौन सा है?, जानें कब बना था और क्या है इतिहास

दरअसल, हरियाणा उत्तर-पश्चिमी भारत का एक राज्य है, जिसका गठन नवंबर 1966 में पंजाब से अलग होने के बाद हुआ था। यह भारत के भूभाग के एक छोटे से हिस्से यानी की 1.4 प्रतिशत हिस्से को कवर करता है। चंडीगढ़ इसकी राजधानी है, जो पंजाब की भी राजधानी है। फरीदाबाद सबसे अधिक आबादी वाला शहर है और गुरुग्राम व्यापार और आईटी के एक प्रमुख केंद्र के रूप में जाना जाता है। हरियाणा राज्य भारत देश में में कृषि और उद्योग दोनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
हरियाणा में जिलों की संख्या
हरियाणा में 22 जिले हैं और यह 6 प्रशासनिक प्रभागों में बंटा हुआ है। इसमें 72 उप-मंडल, 93 तहसीलें, 50 उप-तहसीलें, 154 कस्बे और 7,000 से ज़्यादा गांव और 6,000 से ज्यादा ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
हरियाणा का सबसे पुराना ज़िला
दरअसल, हरियाणा का सबसे पुराना जिला अंबाला है। इसका जिले का गठन 1847 में ब्रिटिश शासन के दौरान आस-पास के क्षेत्रों को मिलाकर किया गया था। अंबाला अपने समृद्ध इतिहास, आर्मी स्टेशन और मजबूत परिवहन संपर्कों के लिए जाना जाता है। इसने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और राज्य का एक प्रमुख जिला बना हुआ है।
जुड़वा शहर के नाम से भी जाना जाता है
अंबाला हरियाणा के उत्तरी भाग में, पंजाब और चंडीगढ़ शहर के पास स्थित है। यह दो मुख्य भागों से मिलकर बना है। ये दोनों क्षेत्र लगभग 8 किमी दूर हैं, इसलिए इस शहर को "जुड़वां शहर" भी कहा जाता है। वहीं अंबाला दिल्ली से लगभग 200 किलोमीटर दूर है और सड़क और रेल मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) का भी हिस्सा है, जिससे राजधानी पर दबाव कम होता है।
अंबाला का इतिहास
अंबाला का एक समृद्ध और लंबा इतिहास है। ऐसा माना जाता है कि इसकी स्थापना 14वीं शताब्दी में अंबा नामक एक राजपूत ने या देवी भवानी अंबा के नाम पर की थी। कालांतर में, इस पर मौर्य, इंडो-पार्थियन और बाद में सिखों जैसी कई शक्तियों का शासन रहा। 1847 में, अंग्रेजों ने इसे एक ज़िला बना दिया। अंबाला ने 1857 के विद्रोह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जहाँ इस क्षेत्र में ब्रिटिश शासन के खिलाफ पहला स्वतंत्रता संग्राम शुरू हुआ।