Haryana CET परीक्षा के लिए Admit Card कब होंगे जारी? यहां जानें डाउनलोड करने की पूरी प्रोसेस

Haryana CET Exam : हरियाणा CET परीक्षा 2025 का आयोजन HSSC द्वारा 26 और 27 जुलाई 2025 को प्रदेशभर में किया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थी एडमिट कार्ड जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। एडमिट कार्ड जल्द ही HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जारी कर दिए जाएंगे। किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड व्यक्तिगत रूप से नहीं भेजा जाएगा।
दो शिफ्टों में होगी परीक्षा
आपको बता दें कि HSSC परीक्षा सिटी स्लिप भी कभी भी जारी कर सकता है, जिससे उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र और यात्रा की तैयारी कर सकेंगे। CET 2025 का आयोजन दो दिन (26 एवं 27 जुलाई) दो शिफ्टों में होगा। पहली शिफ्ट में सुबह 10:00 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3:15 बजे से शाम 5:00 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
- जानें कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- डाउनलोड एडमिट कार्ड विकल्प चुनें।
- रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुलेगा, इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट लें।
स्कोरकार्ड वैधता
HSSC स्कोरकार्ड अब 3 वर्षों तक वैध रहेगा। यह स्कोरकार्ड पुलिस और होमगार्ड भर्ती में उपयोग किया जा सकेगा।