हरियाणा में 2 दिसंबर तक कैसा रहेगा मौसम, देखें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

 
 हरियाणा में 2 दिसंबर तक कैसा रहेगा मौसम, देखें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 
27 नवंबर,2026 :
मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 2 दिसंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हल्के बादल भी संभावित तथा हवाएं उत्तर व उत्तरपश्चिमी दिशा से हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है जिससे दिन व रात्रि तापमान में हल्की गिरावट रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में अलसुबह हल्की से मध्यम धुंध रहने की भी संभावना है।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार