Haryana Weather : हरियाणा में इन दिनों मौसम ने करवट ली हुई है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हुई। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश में पश्चिमी हवाएं चलने से एक बार फिर तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। जिसके चलते दिन के तापमान में उछाल देखा गया, वहीं रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हुई है।
विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में हिसार 31.6°C के साथ सबसे गर्म दर्ज किया गया। वहीं रात के समय नारनौल में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.0°C दर्ज किया गया, जिससे यह जिला हरियाणा में सबसे ठंडा रहा। विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहने की संभावना है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, हरियाणा में पिछले दिनों बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली हवाएं पहुंचीं।
इन हवाओं के चलते प्रदेश में 31 अक्टूबर तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना बनी हुई थी। नमी के प्रभाव से सुबह और शाम हल्की ठंडक बढ़ेगी, जबकि रात के तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है। मौसम विभाग ने बताया है की हरियाणा में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहेगा।
