Haryana GK : महाभारत में हरियाणा का क्या नाम था? एक क्लिक में जानें उत्तर
Jun 14, 2025, 21:47 IST
Haryana GK : हरियाणा से संबंधित सामान्य ज्ञान के प्रश्न आमतौर पर हरियाणा में आयोजित HSSC और HPSC परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। इन परीक्षाओं में निम्नलिखित विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे जा सकते हैं। सामान्य ज्ञान व्यक्ति को देश दुनिया में चल रही घटनाओं के बारे में बताता है। इस विषय की मदद से छात्र खुद को कई परीक्षाओं के लिए तैयार कर पाते हैं। सामान्य ज्ञान में दिए गए सवाल से छात्र किसी भी विषय को आसानी से समझ पाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं सवालों के माध्यम से हरियाणा के बारे में। हरियाणा में हाल-फिलहाल में होने वाले CET परीक्षा में ऐसे प्रश्न पूछे जानें के चांस होते है। ऐसे में हम आपके लिए लेके आए ऐसे ही कुछ प्रश्न। सवाल1: हरियाणा का सबसे पहला गांव कौन सा है? जवाब: भनकपुर देश का दूसरा गांव और हरियाणा का पहला गांव बना है। सवाल2: हरियाणा का सबसे पुराना जिला कौन सा है? जवाब: हरियाणा का सबसे पुराना जिला जींद है. जींद को “हरियाणा का दिल” भी कहा जाता है. जींद को प्राचीन काल में जयंतापुरी के नाम से भी जाना जाता था. सावल3: हरियाणा का कौन सा जिला एनसीआर में आता है? जवाब: हरियाणा के कई जिले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में आते हैं. इनमें फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह, रोहतक, सोनीपत, रेवाड़ी, झज्जर, पानीपत, पलवल, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, जींद और करनाल शामिल हैं. सवाल4: हरियाणा के प्रसिद्ध लेखक कौन है? जवाब: लखमी चंद (1903-1945) जिन्हें पंडित लखमी चंद के नाम से भी जाना जाता है, हरियाणवी भाषा के एक भारतीय कवि थे.उन्हें ‘पंडित’ की उपाधि दी गई थी. उन्हें हरियाणा का कालिदास भी कहा जाता था. सावल5: महाभारत में हरियाणा का क्या नाम था? जवाब:महाभारत में हरियाणा को ‘बहुधान्यक’ और ‘बहुधन’ की भूमि के रूप में जाना जाता है. इन नामों का अर्थ है अनाज की भूमि और धन की भूमि.
