Haryana Weather Update: हरियाणा में 15 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम, कल इन जिलों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट

 
weather will remain bad in Haryana till August 15

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने 15 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 11,12,13,14 और 15 अगस्त को बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते अगले चार दिनों तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं कि कल कहां-कहां बारिश होने की संभावना है। 

मौसम विभाग की मानें, तो कल यानी 11 अगस्त को राजधानी चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा यमुनानगर, करनाल, मनेंद्रगढ़, रेवाडी, मेवात, पलवल, कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद, हिसार में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 
वहीं भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, गुरूग्राम और फरीदाबाद जिले में बारिश हो सकती है। सिरसा और फतेहाबाद जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 

कल इन जिलों में आंधी-बारिश और बिजली का अलर्ट
 
मौसम विभाग का कहना है कि चंडीगढ़, पंचकुला में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा अम्बाला, यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाडी, मेवात और पलवल जिले में आंधी/बिजली/भारी वर्षा होने की संभावना है।