Haryana Weather Update: हरियाणा में 10 अगस्त की रात से फिर बदलेगा मौसम, 12 अगस्त तक होगी झमाझम बारिश, जानें ताजा अपडेट

 
 Weather will change again in Haryana from the night of August 10

Haryana Weather Update: हरियाणा के मौसम को लेकर चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की ओर ताजा अपडेट जारी किया है। 

दरअसल, कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा अब फिरोजपुर, करनाल, मुरादाबाद, जलपाइगुड़ी , उत्तरपूर्व अरुणाचल प्रदेश से हिमालय की तलहटियों के आसपास बनी हुई है। उन्होंने कहा कि  एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के आसपास बना हुआ है। जिससे मानसून की गतिविधियों में उत्तरी हरियाणा को छोड़कर अन्य क्षेत्रों दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में 9 अगस्त तक थोड़ी कमी बने रहने की संभावना है।

खीचड़ ने कहा कि इस दौरान उत्तर हरियाणा  के जिलों में हवाओं और गरजचमक के साथ कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी और दक्षिण हरियाणा के जिलों में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, 10 अगस्त से मानसून टर्फ नीचे आने की संभावना से राज्य में बारिश की गतिविधियों  में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है। जिससे 10 अगस्त रात्रि से 12 अगस्त के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में अच्छी बारिश की संभावना है। इस दौरान वातावरण में नमी बढ़ने और दिन के तापमान में हल्का बदलाव बने रहने की संभावना है।