Weather : हरियाणा में आज बदलेगा मौसम! बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार

 
Chances of rain and hailstorm in Haryana today
Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज के बार फिर से बदलने वाला है। IMD के अनुसार अगले 12 से 20 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन पश्चिमी व उत्तरी राजस्थान पर बनेगा। इससे बुधवार सुबह 17-18 फरवरी के दौरान पहले पश्चिमी जिलों सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व दक्षिणी हिस्से रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात के साथ मध्यवर्ती जिलों झज्जर और रोहतक में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

प्रदेश के पश्चिमी व दक्षिणी हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी के साथ छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना भी बनी है। पश्चिमी मौसम प्रणाली का आंशिक असर 19 फरवरी को भी उत्तरी पूर्वी जिलों पर छिटपुट बूंदाबांदी के रूप में देखने को मिलेगा। जैसे ही पश्चिमी मौसम प्रणाली हरियाणा से आगे निकल जाएगी तो रात और दिन के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। 

इसके बाद पश्चिमी हवाओं और चमकदार धूप खिली रहने से तापमान में और अधिक उछाल देखने को मिलेगा। आज सुबह से ही कई जिलों में आंशिक बादलवाही देखने को मिल रही है। 

वहीं पश्चिमी शुष्क हवाओं की गर्मी से दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी जारी है। तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। फरवरी में ही मार्च महीने का अहसास होने लगा है। मंगलवार को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर पहुंच जाएगा, जो अभी पाकिस्तान के पूर्वी हिस्से में है। जिससे मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है।