Haryana Weather Update: हरियाणा में बदलने वाला है मौसम, इन जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

 
Haryana Weather Update: Weather is going to change in Haryana, there will be heavy rain in these districts, IMD has issued yellow alert

 Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने आज यानी 14 जुलाई के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। आइए जानते हैं आज कहां-कहां बारिश हो सकती है। 

मौसम विभाग का कहना है कि सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा राजधानी चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, जिंद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

IMD चंडीगढ़ ने भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाडी, गुरूग्राम, फ़रीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। 

मौसम विभाग की मानें, तो यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा दादरी और महेंद्रगढ़ जिले में भी बारिश बारिश की संभावना है।