Weather Forecast: हरियाणा में बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, देखें कल कैसा रहेगा मौसम ?
हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मानसून की वापसी के बाद प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय हो गया है। इसके असर से कई जिलों में झमाझम बारिश होगी।
कल कैसा रहेगा मौसम ?
मौसम विभाग ने कल 27 सितंबर के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव की संभावना है। कल रविवार हरियाणा के कई जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश होगी और कुछ एक स्थानों पर बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती है।
इसके बाद 28 सितंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और मौजूदा मौसम प्रणाली कमजोर पड़ने से हरियाणा के उत्तरी जिलों और पूर्वी जिलों में अगले तीन दिन हल्की बारिश बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। वहीं कुछ अन्य हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। मौसम के बदलाव के कारण पूरे राज्य में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
