हरियाणा में बदला मौसम, 8 जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट; जाने अगले तीन दिन की वेदर रिपोर्ट
जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के 8 जिलों में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है। इसमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, यमुनानगर और पंचकूला शामिल हैं। Haryana Weather
मिली जानकारी के अनुसार, अगले 48 घंटों में मौसम में बड़े बदलाव होने की संभावना जताई गई है। अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
एक्सपर्ट बोले-
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि- मौसम विज्ञान विभाग के HOD डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है। एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने की संभावना है, जिसके आंशिक प्रभाव से 3 मई से 5 मई के दौरान बादल छाए रहने और बीच-बीच में हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान गरज चमक के साथ कई जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है। Haryana Weather
अधिकतम और न्यूनतम तापमान...
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को हरियाणा में औसत अधिकतम तापमान में 2.1°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब है, लेकिन अगले 48 घंटों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से इसमें 3-4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। 4 और 5 मई को बारिश और ओलावृष्टि के कारण लू से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। Haryana Weather
जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में रात के तापमान में भी उछाल देखने को मिला है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 5 मई तक आंशिक बादल छाए रहने के कारण रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी जारी रह सकती है, लेकिन बारिश के बाद इसमें फिर से कमी आएगी
