हरियाणा के गुरुग्राम के इन इलाकों में पानी को लेकर मचेगा हाहाकार, 48 घंटे बाधित रहेगी जलापूर्ति

 
हरियाणा के गुरुग्राम के इन इलाकों में पानी को लेकर मचेगा हाहाकार, 48 घंटे बाधित रहेगी जलापूर्ति

हरियाणा के गुरुग्राम में रहने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) ने बताया है कि सेक्टर-51 स्थित बूस्टिंग स्टेशन से मास्टर वाटर सप्लाई बंद रखी जाएगी। जिसके चलते शहर के कई प्रमुख सेक्टरों और गांवों में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित रहेगी।

इन जगहों पर बाधित रहेगी जलापूर्ति 

GMDA के एक अधिकारी ने बताया कि अलमेडा चौक (सेक्टर-71) पर 1500 MM पाइपलाइन का कनेक्शन कार्य किया जाना है। इस कार्य के द्वारा सेक्टर- 58 से 80 तक की मास्टर वाटर सप्लाई में सुधार करना है। जिसके लिए इन क्षेत्रों को सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन से जोड़ा जा रहा है (जो वर्तमान में सेक्टर-51 बूस्टिंग स्टेशन से जुड़े हुए हैं)। इसके चलते 30 सितंबर सुबह 9 बजे से दो अक्टूबर सुबह 9 बजे तक पेयजलापूर्ति व्यवस्था बाधित रहेगी। 

उन्होंने बताया कि उपरोक्त कार्य के चलते 48 घंटे का शट-डाउन रहेगा और इस वजह से सेक्टर-47 से 51, सेक्टर-57 से 75 और बादशाहपुर गांव में जलापूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। ऐसे में इन इलाकों की आबादी को सलाह दी जाती है कि उपरोक्त समयावधि से पहले अपनी जरूरत के हिसाब से पानी स्टोर कर ले। वहीं, पानी का इस्तेमाल भी सोच-समझकर करें ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।