Rajasthan: राजस्थान में जल्द खत्म होगा जलसंकट, हरियाणा के ताजेवाला हैड से पानी लाने की तैयारी में सरकार
Jun 23, 2025, 10:04 IST
Rajasthan: राजस्थान वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राजस्थान के इन इलाकों में 2028 तक पानी मिलने को लेकर भजनलाल सरकार के मंत्री अविनाश गहलोत ने बड़ा ऐलान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, यमुना नदी का पानी शेखावाटी क्षेत्र में लाने की समयसीमा और तैयारी तय हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, भजनलाल सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि हरियाणा के ताजेवाला हैड से पाइपलाइन के जरिए 2028 तक हर हाल में यमुना का पानी शेखावाटी तक लाया जाएगा। Rajasthan News जानकारी के मुताबिक, सर्किट हाउस में पत्रकारवार्ता में उन्होंने बताया कि इसी प्रोजेक्ट में यमुना का पानी शामिल है। हरियाणा से MOU हो गया। कमेटी की बैठकें हो चुकी। अब जल्द ही प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू होने वाला है। Rajasthan News बांधों में भरने लगा पानी मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने कहा, ERCP के तहत बन रहे बांधों में तो पानी भी आने लग गया है। अब पूरा फोकस शेखावाटी की धरती पर पानी लाने का है।
