हरियाणा में मतदाता 30 नवंबर तक करा सकेंगें आपत्ति दर्ज, SIR की समय सीमा बढ़ी
Haryana news : हरियाणा में मतदाताओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। हरियाणा में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समयसीमा बढ़ा दी गई है। जानकारी के मुताबिक, भारत निर्वाचन आयोग ने 29 अक्टूबर को जारी आदेश में संशोधित कार्यक्रम के तहत दावे और आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तारीख 20 नवंबर 2026 निर्धारित की है।
इसके साथ ही, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 30 नवंबर 2026 को किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, आयोग के अवर सचिव संदीप कुमार की ओर से हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजे गए पत्र में संशोधित कार्यक्रम की जानकारी दी गई है। इस पत्र के अनुसार, यह निर्णय हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुरोध के बाद लिया गया है।
जैसा की इससे पहले आयोग ने 14 मई, 14 जुलाई और 29 अगस्त 2026 को SIR के कार्यक्रम से संबंधित आदेश जारी किए थे। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि संशोधित कार्यक्रम की जानकारी संबंधित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दी जाए।
मिली जानकारी के अनुसार, उपलब्ध सभी माध्यमों से नए कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मतदाताओं तक समयसीमा में बदलाव की जानकारी पहुंच सके।
