विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, एशियन गेम्स ट्रायल्स में भाग लेने का रास्ता का साफ

नई दिल्ली:भारतीय पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को एशियन गेम्स ट्रायल्स में हिस्सा लेने की बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, जिसमें विनेश फोगाट को ट्रायल्स में भाग लेने की अनुमति दी गई थी। इसके साथ ही अब उनके लिए 30 मई से दिल्ली में शुरू होने वाले एशियाई खेलों के चयन ट्रायल्स में उतरने का रास्ता साफ हो गया है।
 
विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, एशियन गेम्स ट्रायल्स में भाग लेने का रास्ता का साफ

नई दिल्ली: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को एशियन गेम्स ट्रायल्स में हिस्सा लेने की बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, जिसमें विनेश फोगाट को ट्रायल्स में भाग लेने की अनुमति दी गई थी। इसके साथ ही अब उनके लिए 30 मई से दिल्ली में शुरू होने वाले एशियाई खेलों के चयन ट्रायल्स में उतरने का रास्ता साफ हो गया है।

दरअसल, इस मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट की बेंच, जिसमें जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे शामिल थे, ने फिलहाल हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने से मना कर दिया। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि फिलहाल विनेश फोगाट को ट्रायल्स में हिस्सा लेने से नहीं रोका जाएगा। कोर्ट ने कहा, “हम इस आदेश में दखल नहीं दे रहे हैं, आप जाकर ट्रायल्स में हिस्सा ले सकती हैं।” अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि “विनेश फोगाट को निर्धारित एशियन गेम्स चयन ट्रायल्स में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।”

सुनवाई के दौरान अदालत ने WFI की ओर से पेश वकीलों से कहा कि हाईकोर्ट का आदेश आने के बाद खिलाड़ी की उम्मीदें बढ़ चुकी हैं। ऐसे में इस समय उन्हें वापस भेजना उचित नहीं होगा। बेंच ने कहा, “आज इस चरण पर हाईकोर्ट ने आदेश पारित कर दिया है। उनकी उम्मीदें और अपेक्षाएं बढ़ गई हैं। अब उनसे यह कहना कि घर वापस जाइए और हम कुछ नहीं कर सकते, यह उचित नहीं होगा। हम आपको यह बहुत स्पष्ट रूप से बता रहे हैं।”

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले और उसके तरीके को लेकर कुछ आपत्तियां भी जताईं। अदालत ने कहा कि हाईकोर्ट द्वारा राहत दिए जाने के तरीके को लेकर उसके मन में कुछ सवाल हैं। सुनवाई की शुरुआत में जस्टिस नरसिम्हा ने वरिष्ठ अधिवक्ता माधवी दीवान से कहा, “हमारे मन में कुछ सवाल हैं।” इसके बावजूद सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल मामले में दखल न देने और विनेश फोगाट को ट्रायल्स में हिस्सा लेने देने का फैसला किया। अदालत ने WFI की याचिका पर विनेश फोगाट को नोटिस जारी किया है और कहा है कि मामले के कानूनी पहलुओं पर बाद में विस्तार से विचार किया जाएगा। अब सभी की नजरें 30 मई से शुरू होने वाले एशियन गेम्स चयन ट्रायल्स पर टिकी हैं, जहां विनेश फोगाट अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए मैट पर उतरेंगी।