हरियाणा के गांवों में अब पूरी रात मिलेगी बिजली, शाम से सुबह तक नहीं लगेगा एक भी कट
मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने फैसला लिया है कि अब गांवों में 'पूरी रात' बिजली की सप्लाई दी जाएगी, ताकि किसानों और आम जनमानस को चैन की नींद मिल सके। यह नया शेड्यूल 23 अप्रैल की आधी रात से प्रदेश भर में लागू हो जाएगा। खास बात यह है कि सरकार ने 'पीक आवर्स' यानी जब बिजली की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, उस समय को प्राथमिकता पर रखा है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, नए शेड्यूल के अनुसार, हिसार जोन सहित अन्य क्षेत्रों में शाम होते ही बिजली की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी, जो बिना रुके अगली सुबह तक जारी रहेगी। हिसार जोन में शाम 07:00 बजे से सुबह 06:30 बजे तक (लगातार साढ़े 11 घंटे रात की सप्लाई)। Haryana News
गर्मी के पीक समय यानी दोपहर 12:00 से शाम 04:30 बजे तक भी बिजली उपलब्ध रहेगी, ताकि लोगों को लू और तपिश से बचाया जा सके। Haryana News
UHBVN से जारी लेटर…

इन बातों पर फोकस
मिली जानकारी के अनुसार, बिजली निगम के इस कदम को सीधे तौर पर गर्मी के प्रबंधन से जोड़कर देखा जा रहा है। रात को कट नहीं लगने से बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों की सेहत पर बुरा असर नहीं पड़ेगा। दोपहर के समय जब तापमान सबसे अधिक होता है, उस दौरान साढ़े 4 घंटे की बिजली सप्लाई दी गई है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, मुख्यालय ने निर्देश दिए हैं कि इस शेड्यूल को सख्ती से लागू किया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को तय समय पर पूरी बिजली मिल सके। Haryana News
अधिकारियों की चेतावनी
मिली जानकारी के अनुसार, निगम के उच्चाधिकारियों ने साफ किया है कि इस शेड्यूल को लागू करने में कोताही बरतने वाले सब-स्टेशन स्टाफ पर सख्त कार्रवाई होगी। ग्रिड अनुशासन के साथ-साथ जनता की सुविधा का ख्याल रखना अब प्राथमिकता होगी।
