गांवों में ग्राम सचिवालयव्यायामशालाफिरनीशिवधामस्ट्रीट लाईटतालाबई-लाइब्रेरी व स्कूलों में कमरे सहित समुचित विकास सरकार की प्राथमिकता

 अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सुशासन का लाभ पहुँचाना ही हमारा संकल्प: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल
 
 अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सुशासन का लाभ पहुँचाना ही हमारा संकल्प: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल
चंडीगढ़, 1 मई -- केंद्रीय ऊर्जाआवास एवं शहरी विकास मंत्री श्री मनोहर लाल ने आज करनाल प्रवास के दौरान ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत  जिला के 40 गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियोंसरपंचों व गांव के गणमान्य व्यक्तियों के साथ अलग-अलग से 3 बैठकें की। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का विस्तृत आकलन किया और पंचायतों की आय के स्रोतों को बढ़ाने पर भी चर्चा की गई । उन्होंने जिन ग्राम पंचायतों के पास विकास कार्यों के लिए जगह उपलब्ध नहीं है को भी वार्षिक बजट तैयार करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। केंद्र व राज्य सरकार के अलावा सांसद निधिविधायक निधि तथा सीएसआर फंड भी उपलब्ध करवाया जाएगाताकि ग्रामीणों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।

केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल सरपंचों व गांव के गणमान्य व्यक्तियों के साथ अलग-अलग बैठक करने के उपरांत मीडिया से रूबरू हो रहे थे।

 उन्होंने बताया कि विकासात्मक योजनाओं के प्रभावीपारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन व गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि समीक्षा बैठक में गावों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट तथा जो कार्य शुरू नहीं हैउनकी कठिनाइयों के बारे में भी जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि इन 40 गांवों के बाद जिला की सभी 395 ग्राम पंचायतों में मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत -विकसित हरियाणा के संकल्प को साकार करने के लिए हम सभी मिलकर निरंतर कार्य कर रहे हैं। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजना से वंचित न रहेअंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सुशासन का लाभ पहुंचेयही हमारा संकल्प है।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत जिला के  चयनित 40 गांवों में मुख्यत: ग्राम सचिवालयव्यायाम शालाशिवधामफिरनीस्ट्रीट लाईटस्कूल व ई-लाइब्रेरीतालाबसीवरेज इत्यादि को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने की योजना बनाई गई है और अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि यह सभी कार्य धरातल पर नजर आए और लोगों को सुविधाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि जो विकास कार्य हो चुके हैं उनकी निगरानी भी रखी जाए और समय पर मरम्मत करना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में राज्यसभा सांसद संजय भाटियाहरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याणनीलोखेड़ी के विधायक श्री भगवान दास कबीरपंथीकरनाल के विधायक श्री जगमोहन आनंदअसंध के विधायक श्री योगेंद्र राणाडीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मासीईओ जिला परिषद अमित कुमार के अलावा विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।