- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन ने वर्चुअली किया संबोधित
- स्थानीय स्तर पर राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत
- सेवा ज्योति कलश यात्रा में हजारों नागरिक हुये शामिल, सुभाष चैक पर हुई संपन्न
- प्रधानमंत्री ने 25 वर्ष की राष्ट्र सेवा की है रजत जयंती:- सांसद सतीश पूनिया
रोहतक, 7 अक्तूबर: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं संकल्प के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में संचालित सेवा संकल्प अभियान के माँडयूल सेवा ज्योति कलश यात्रा के तहत विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति कलश यात्रा का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन ने कार्यक्रम में उपस्थितगण को वर्चुअली संबोधित किया। स्थानीय स्तर पर राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया ने बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में शिरकत की तथा नागरिकों को अपना संदेश दिया। इसके उपरांत सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई, जो सुभाष चौक पर संपन्न हुई।
विकसित भारत संकल्प सभा के मुख्यातिथि राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया ने स्थानीय मदन लाल धींगड़ा सामुदायिक केंद्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थितगण को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष राष्ट्र सेवा में पूर्ण होने पर बधाई दी। उन्होंने कार्यक्रम के अन्य अतिथिगण के साथ सेवा ज्योति प्रज्वलित की। राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री की राष्ट्र सेवा की यह रजत जयंती है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किये है। लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की प्रधानमंत्री ने वकालत की है तथा जनकल्याण की योजनाओं में लगभग 50 प्रतिशत योजनाएं महिलाओं को समर्पित है।
राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण एवं लिंगानुपात में सुधार के उद्देश्य से हरियाणा से बेटी बचाव-बेटी पढ़ाओ राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के फलस्वरूप प्रदेश के लिंगानुपात में सुधार दर्ज हुआ। प्रधानमंत्री ने गरीब व्यक्तियों की समृद्धि के उद्देश्य से पीएम जनधन खाते शुरू किये। देशभर में लगभग 58 करोड़ बैंक खाते खोले गये, जिनमें से लगभग 60 प्रतिशत महिलाएं है। श्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को धुएं से मुक्ति के लिए उज्जवला शुरू की तथा आयुष्मान योजना का भी पात्र नागरिकों को लाभ दिया जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना आज आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है तथा इसके अलावा देश में निर्मित सेना उपकरणों का 25 देशों में निर्यात भी किया जा रहा है। श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त करने का ऐतिहासिक निर्णय किया है। उन्होंने देश के वैज्ञानिकों का उत्साह बढाया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में कोरोना पर विजय प्राप्त की। देश निरंतर उन्नति की ओर अग्रसर है तथा भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
भाजपा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका ने विकसित भारत संकल्प सभा के मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथिगण का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी गत 25 वर्ष जनसेवा से राष्ट्र सेवा को समर्पित रहे है। उन्होंने 13 वर्ष गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर जनसेवा की तथा गत 12 वर्षों से निरंतर राष्ट्र की सेवा कर रहे है। श्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं संकल्प के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 17 अक्तूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान संचालित किया जा रहा है।
- कार्यक्रम के मुख्यातिथि राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया का जिला प्रशासन एवं पार्टी पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत:-
राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया का कार्यक्रम में पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त सतबीर सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार व अन्य अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई द्वारा पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका, वरिष्ठ नेता सतीश नांदल, महापौर राम अवतार वाल्मीकि, हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की उपाध्यक्षा रेनू डाबला, जिला प्रभारी विजयपाल एडवोकेट व अन्य पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। समारोह में शिक्षा विभाग की ओर से विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के स्थानीय कार्यालय की भजन पार्टी ने सरकार की विकास नीतियों पर रागनी प्रस्तुत की।
भव्य सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई, हजारों नागरिकों ने लिया हिस्सा:-
विकसित भारत संकल्प सभा का समापन राष्ट्रगान से हुआ। इसके उपरांत मदन लाल धींगड़ा सामुदायिक केंद्र से भव्य सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों नागरिकों ने हिस्सा लिया। यह यात्रा अशोक चौक, मानसरोवर पार्क होते हुए सुभाष चौक पर संपन्न हुई। इस समारोह में पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगडा, जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका, वरिष्ठ नेता सतीश नांदल, महापौर राम अवतार वाल्मीकि, हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की उपाध्यक्षा रेनू डाबला, उपमंडलाधीश आशीष कुमार, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल, नगराधीश शुभम, तहसीलदार यशपाल शर्मा, नायब तहसीलदार विजेंद्र, भाजपा जिला प्रभारी विजयपाल एडवोकेट, पूर्व विधायक सरिता नारायण, अजय खुंडिया, दीपक निवास हुड्डा, जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा, हिमांशु ग्रोवर, डाॅ दिनेश घिलौड, महंत सतीश दास, रमेश भाटिया, नितिन जैन, मार्केट कमेटी चेयरमैन अशोक चैधरी, उदयभान मलिक, ईश्वर नैन, चेयरमैन खुशीराम हुड्डा, चेयरमैन प्रवीन कोच, हरिओम भाली, कर्नल संदीप नैन, कर्नल आरएस सुहाग, डाॅ अशोक रंगा, ओम प्रकाश बागडी, दीपू नागपाल, चेयरमैन नवनीत राठी, संगीता सिंगला, अनीता बुधवार, पंकज भारद्वाज, राजकमल सहगल, चेयरमैन हरीश कौशिक, अभिनंदन शर्मा, बाॅबी गजराज, राज शर्मा, प्रदीप जैन, राजकुमार कपूर, सतीश चैधरी, डाॅ अंकुश बिड्डू, डाॅ अशोक रंगा, अशोक खुराना, सुरेश किराड, नरेंद्र वत्स, राजेश सहगल, नवीन ढुल, मनोज मक्कड, रमेश अत्री, पवन आहूजा, अशोक वर्मा, रिंकू कपूर व कुलविंदर सिक्का आदि मौजूद रहे।
