Uttarakhand Chopper Crash: जानें कौन थे पायलट राजवीर सिंह चौहान, जिनकी उत्तराखंड हेलिकॉप्टर हादसे में हुई मौत

 
Uttarakhand Chopper Crash: उत्तराखंड में रविवार की एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें पायलट समेत सात लोगों की मौत हो गई है। खबरों की मानें, तो इस हेलीकॉप्टर को जो पायलट उड़ा रहे थे, वो जयपुर के रहने वाले थे और एक अनुभवी सैनिक थे। उन्होंने करीब 15 साल तक सेना में सर्विस की थी। जानकारी के मुताबिक, केदारनाथ से चार धाम यात्रा के तीर्थयात्रियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड के पास जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें मारे गए सात लोगों में कैप्टन राजवीर सिंह चौहान भी शामिल है।

राजस्थान के सीएम ने भी जताया दुख

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई राजस्थान के पायलट और अन्य श्रद्धालुओं की जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद है।

कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने जताया दुख

वहीं राजस्थान के कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा किजयपुर के पायलट लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर्ड) राजवीर सिंह चौहान की केदारनाथ जाते समय हेलीकॉप्टर दुर्घटना में असामयिक मृत्यु अत्यंत दुखद है। ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करें। दुख की इस घड़ी में पूरा प्रदेश चौहान परिवार के साथ है।"

2009 में भारतीय सेना में हुए थे शामिल

कैप्टन राजवीर सिंह चौहान के LinkedIn profile की मानें, तो उन्होंने अक्टूबर में बेल 407 हेलीकॉप्टर उड़ाना शुरू किया था। वे 2009 में भारतीय सेना में शामिल हुए और उनका अंतिम पद लेफ्टिनेंट कर्नल था। उनकी भूमिका ऐसे कठिन क्षेत्रों में उड़ान मिशनों की योजना बनाना और उन्हें क्रियान्वित करना था। जहां बहुत कम लोग जा पाते हैं।"