UPSC Result: हरियाणा के एकांश ने तीसरी बार क्रैक की UPSC, तीसरी रैंक की हासिल..CM सैनी ने दी बधाई

 
Ekansh from Haryana cracks UPSC for the third time
UPSC  सिविल सेवा परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा व इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) के आधार पर अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। खास बात यह है कि टॉप-3 उम्मीदवारों में हरियाणा के एकांश ढुल का नाम भी शामिल है। एकांश ढुल हरियाणा के पंचकूला के रहने वाले हैं। उनके पिता भाजपा नेता कृष्ण ढुल पंचकूला के सेक्टर-14 में रहते हैं। 

UPSC रिजल्ट में एकांश ढुल ने देश भर में तीसरी रैंक हासिल किया है। एकांश ढुल पहले भी दो बार यूपीएससी में चयनित हो चुके हैं। 25 साल के एकांश ढुल ने इस बार तीसरी रैंक हासिल कर एक बार फिर हरियाणा का नाम रोशन किया है। 

CM नायब सिंह सैनी ने यूपीएससी में चयनित सभी युवाओं को बधाई दी है। सीएम सैनी ने यूपीएससी में चयनित हरियाणा के उम्मीदवारों को विशेष तौर पर शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने ऑल इंडिया में तीसरे स्थान पर रहने वाले पंचकूला के एकांश ढुल के माता-पिता से फोन कर बात कर उन्हें बधाई दी है। कृष्ण ढुल ने मुख्यमंत्री नायब सैनी का धन्यवाद किया। 

वहीं नायब सैनी ने कहा कि सभी चयनित उम्मीदवार विकसित भारत के संकल्प की नींव बनकर देश को मजबूत बनाने के लिए काम करें। देश के स्वर्णिम भविष्य के लिए देश सेवा और समाज के प्रति समर्पण की भावना का मजबूत संकल्प लेकर चलें।

लिखित परीक्षा अगस्त 2025 में आयोजित हुई थी, जबकि इंटरव्यू दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच लिए गए। चयनित उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप ‘A’ और ‘B’) में नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई है।