परिवर्तन स्कीम के तहत स्कूल बसों की जांच, प्रदूषण प्रमाण-पत्र व फिटनेस दस्तावेज परखे
परिवर्तन स्कीम के तहत स्कूल बसों की जांच, प्रदूषण प्रमाण-पत्र व फिटनेस दस्तावेज परखे
फरीदाबाद, 19 नवंबर।उपायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशानुसार परिवर्तन स्कीम (BS-I, BS-II, BS-III एवं BS-IV) को प्रभावी रूप से लागू करने तथा स्कूल बसों में प्रदूषण नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा मानकों की अनुपालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बड़खल एसडीएम त्रिलोक चंद और जिला परिवहन विभाग की टीम द्वारा आज विभिन्न स्कूलों की बसों की जांच की गई।
जिला परिवहन अधिकारी एवं प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सचिव मुनीष सहगल, एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद तथा आरटीए कार्यालय के एडीटीओ हर्ष अग्घी, परिवहन निरीक्षक प्रवीन शर्मा, परिवहन निरीक्षक प्रदीप कुमार एवं परिवहन निरीक्षक राजेश गम्भीर की टीम ने मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-21सी तथा मानव रचना स्कूल, सूरजकुंड की स्कूल बसों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित स्कूलों की परिवर्तन स्कीम के अंतर्गत आने वाली बसों का परिवर्तन पोर्टल पर पंजीकरण करवाया गया। इसके साथ ही सभी स्कूल बसों के प्रदूषण प्रमाण-पत्र, परमिट, फिटनेस प्रमाण-पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन एवं बस संचालकों को परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों की पूर्ण अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
