प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को मिली नई पहचान और नई दिशा - गौरव गौतम
श्रीलंका की अंडर-14 टीम और स्थानीय खिलाडिय़ों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन
चण्डीगढ़,
हरियाणा के खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने पलवल स्थित लक्ष्मण महलावत क्रिकेट अकादमी में मंगलवार को श्रीलंका की अंडर-14 क्रिकेट टीम और सरस्वती क्रिकेट एकेडमी की अंडर-14 क्रिकेट टीम के बीच क्रिकेट मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
श्री गौरव गौतम ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, आपसी भाईचारे और अंतरराष्ट्रीय सद्भाव को भी बढ़ावा देते हैं। श्रीलंका और भारत के युवा खिलाडिय़ों के बीच आयोजित यह मैत्री मुकाबला दोनों देशों के बीच खेल संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजनों से युवा खिलाडिय़ों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों के साथ खेलने और उनसे सीखने का अवसर मिलता है।
खेल राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को नई पहचान और नई दिशा मिली है। प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप युवाओं को खेलों से जोडऩे, प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने तथा खेलों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनवा रहे प्रतिभा का लोहा - खेल राज्य मंत्री
खेल राज्य मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल नीति, खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन और आधुनिक खेल सुविधाओं के चलते प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। हरियाणा की खेल नीति की प्रशंसा पूरे देश में हो रही है। हरियाणा एकमात्र ऐसा राज्य है जहां के खिलाड़ी देश-दुनिया में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। पूरी दुनिया में लोग हरियाणा को खेल के नाम से जानते हैं और खेल को हरियाणा के नाम से जानते हैं।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि मिशन ओलंपिक 2036 के तहत युवाओं को ओलंपिक की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें उचित प्रशिक्षण, संसाधन और बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना है, ताकि हरियाणा के खिलाड़ी ओलंपिक 2036 सहित अन्य विष्वस्तरीय प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने युवा खिलाडिय़ों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढक़र भाग लेने का आह्वान किया।
