हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली
Apr 30, 2026, 20:20 IST
Naya Haryana : हरियाणा के पंचकुला से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के पंचकूला में कैथल पुलिस व बदमाशों के बीच फायरिंग हुई। जानकारी के मुताबिक, क्रॉस फायरिंग में 2 बदमाशों को गोलियां लगी हैं। जिन्हें उपचार के लिए सेक्टर-6 के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, पंचकूला के सेक्टर-23 स्थित निफ्ट संस्थान के पास कैथल पुलिस व बदमाशों के बीच क्रॉस फायरिंग हुई है। कैथल पुलिस बदमाशों का पीछा कर रही थी। जो पंचकूला में हथियार की सप्लाई लेने के लिए आए थे। यहां पर पुलिस से घिरा देखकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने भी फायरिंग की तो बदमाश राहुल और मुकेश को गोलियां लगी हैं।
