हरियाणा विधानसभा में दिवंगत पूर्व विधायकोंशहीद जवानों और हादसों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

 
हरियाणा विधानसभा में दिवंगत पूर्व विधायकों, शहीद जवानों और हादसों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

 

 

चंडीगढ़, 27 अगस्त- हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनीविपक्ष के नेता श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा विधायक श्री आदित्य देवीलाल सहित सदन ने पिछले विधानसभा सत्र के बाद दिवंगत हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियोंपूर्व विधायकोंशहीद सैनिकों तथा विभिन्न हादसों में जान गंवाने वाले नागरिकों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

 

मुख्यमंत्री ने शोक प्रस्ताव पढ़ते हुए दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बुधवार को नेपाल में आई बाढ़ के कारण मारे गए व्यक्तियों के निधन पर भी शोक व्यक्त किया।

 

विधानसभा की ओर से सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वह शोकाकुल परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

 

*संयुक्त पंजाब विधानसभा के पूर्व सदस्य चौधरी सही राम बिश्नोई को श्रद्धांजलि दी*

 

सदन ने संयुक्त पंजाब विधानसभा के पूर्व सदस्य चौधरी सही राम बिश्नोई के 22 मई को हुए निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उनका जन्म 12 जनवरी, 1922 को हुआ था और वे वर्ष 1960 में संयुक्त पंजाब विधानसभा के सदस्य चुने गए थे। वे एक निष्ठावान सामाजिक कार्यकर्ता थे। उनके निधन से प्रदेश ने एक योग्य जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता खो दिया।

 

*हरियाणा विधानसभा के पूर्व सदस्य राजपाल भूखड़ी के निधन पर शोक*

 

सदन ने हरियाणा विधानसभा के पूर्व सदस्य श्री राजपाल भूखड़ी के 20 जुलाई, 2026 को हुए निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त किया। उनका जन्म 19 मई, 1971 को हुआ था और वे वर्ष 2009 में हरियाणा विधानसभा के सदस्य चुने गए थे। वे समाज के गरीब एवं कमजोर वर्गों के कल्याण और उत्थान के लिए सदैव समर्पित रहे। उनके निधन को विधानसभा ने प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

 

*हरियाणा के शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि*

 

सदन ने मातृभूमि की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले हरियाणा के वीर सैनिकों को शत-शत नमन किया।

शहीद जवानों में डिप्टी कमांडेंट मनोहर सिंह फौगाटगांव मकड़ानाजिला चरखी दादरीलेफ्टिनेंट निशांतगांव कासनीजिला झज्जरनायब सूबेदार वीरेन्द्र सिंहगांव कनीना खासजिला महेंद्रगढ़उप निरीक्षक कृष्ण कुमार बुम्बकगांव जुंडलाजिला करनालसहायक उप निरीक्षक पवन कुमारगांव बहुजिला झज्जरसहायक उप निरीक्षक विनोद कुमारगांव नन्दगांवजिला भिवानीसहायक उप निरीक्षक जयप्रकाशगांव खुशपुराजिला रेवाड़ीसहायक उप निरीक्षक दयाकिशनगांव भाकलीजिला रेवाड़ीहवलदार रामबीरगांव बास अकबरपुरजिला हांसीहवलदार कृष्ण कुमारगांव कोरियावासजिला महेंद्रगढ़हवलदार सोनूगांव छप्पारजिला चरखी दादरीहवलदार रामनारायणगांव खरक कलांजिला भिवानीसार्जेंट सुरेन्द्र कादियानगांव बाघपुरजिला झज्जरप्रधान नाविक राजेश कुमारगांव भोजावासजिला महेंद्रगढ़नायक रवि प्रकाशगांव कासनीजिला चरखी दादरीनायक आनंद कुमारगांव झोझू खुर्दजिला चरखी दादरीनायक मनोज कुमारगांव चंदपुराजिला महेंद्रगढ़कॉरपोरल भरतराज भारद्वाजगांव बामनवासजिला महेंद्रगढ़सिपाही संदीप कुमारगांव सरूपगढ़ सातौरजिला चरखी दादरीसिपाही संदीप कुमारगांव बवानियांजिला महेंद्रगढ़सिपाही सतीशगांव मामड़िया असामपुरजिला रेवाड़ीसिपाही राजकुमारगांव गुधरानाजिला पलवलसिपाही सोनू कुमारगांव अटेलीजिला महेंद्रगढ़सिपाही शमशेर सिंहगांव छिछड़ानाजिला पानीपतसिपाही कुलवंत सिंहगांव पहाड़ीजिला भिवानीअग्निवीर ध्रुवगांव जड़थलजिला रेवाड़ी तथा अग्निवीर शंकरगांव सोहड़ीजिला महेंद्रगढ़ शामिल हैं।

 

सदन ने इन सभी वीर जवानों की शहादत को नमन करते हुए शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

 

*रोहतक की डी पार्क मार्केट अग्निकांड के मृतकों को श्रद्धांजलि*

 

सदन ने 9 जून, 2026 को रोहतक की डी पार्क मार्केट में जूतों की दुकानों में आग लगने की दुखद घटना में तीन लोगों की हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। विधानसभा ने शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट की।

 

*झज्जर के मुनिमपुर में कुएं में जहरीली गैस से चार लोगों की मृत्यु पर शोक*

 

सदन ने 19 जुलाई, 2026 को झज्जर जिले के मुनिमपुर गांव में कुएं में गिरे बछड़े को बचाने के प्रयास में कुएं में उतरे चार लोगों की जहरीली गैस के कारण दम घुटने से हुई दुखद मृत्यु पर भी गहरा शोक व्यक्त किया। सदन ने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

 

*विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया के भाई रामशरण तेवतिया के निधन पर शोक*

 

सदन ने विधायक श्री रघुबीर सिंह तेवतिया के भाई श्री रामशरण तेवतिया के 22 जून, 2026 को हुए निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त किया। सदन ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक-संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट की।