राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए सिरसा में 21 अक्टूबर को पांच खेलों के होंगे ट्रायल

 
 राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए सिरसा में 21 अक्टूबर को पांच खेलों के होंगे ट्रायल

सिरसा, 19 अक्टूबर।

राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ को लेकर पुरुष एवं महिला ओपन कैटेगरी में 30 खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें से 25 खेलों के ट्रायल लिए जा चुके हैं, जबकि शेष पांच खेलों के ट्रायल जिला स्तर पर 21 अक्टूबर को आयोजित किए जाएंगे। कार्यकारी जिला खेल अधिकारी डॉ. सीमा छोक्कर ने बताया कि शेष पांच खेलों में थ्रो बॉल, बेसबॉल, रोइंग, शूटिंग और टेबल टेनिस शामिल हैं।

इन सभी खेलों के ट्रायल शहीद भगत सिंह स्टेडियम, सिरसा में होंगे। उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड, हरियाणा निवास प्रमाण पत्र और परिवार पहचान पत्र की फोटो प्रतियां अवश्य लेकर आएं। खिलाड़ियों को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थान पर 21 अक्टूबर को सुबह 8 बजे तक पहुंचना होगा।