Transfer of Judges: हरियाणा में इन 10 जिलों जजों का ट्रांसफर, फटाफट करें चेक

 
 

 
judges transfer
 

Transfer of Judges: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने सोमवार को नोटिफिकेशन जारी कर हरियाणा के 10 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के ट्रांसफर के आदेश जारी कर दिए हैं। झज्जर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया को रोहतक,  अंबाला से कंचन माही को कैथल, करनाल से डॉ. गगनदीप कौर, झज्जर से अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव को प्रमोट कर झज्जर में तैनात किया है।

इसके अलावा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हिसार डॉ. दयानंद भारद्वाज को जगाधरी, वीरेंद्र मलिक को गुरुग्राम से अंबाला, चंडीगढ़ से संजय संधीर को जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचकूला नियुक्त किया है। साथ ही अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नताशा शर्मा को हिसार, शिफा करन सिंह को जींद और सविता कुमारी को करनाल में तैनात किया गया है।