एसआईआर के तहत मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने की प्रक्रिया को लेकर बीएलओ व सुपरवाइजर को दिया प्रशिक्षण’

 
एसआईआर के तहत मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने की प्रक्रिया को लेकर बीएलओ व सुपरवाइजर को दिया प्रशिक्षण’

’सिरसा, 20 नवंबर।’ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को 45 सिरसा विधानसभा के लिए राजकीय नेशनल कॉलेज सिरसा में बीएलओ और सुपरवाइजर के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में अनुपस्थित, स्थान बदलने वाले, मृत एवं दोहरे नाम वाले मतदाताओं (एएसडीडी) से संबंधित प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि एसआईआर प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में एईआरओ- प्रथम तहसीलदार प्रदीप अहलावत ने विशेष गहन पुनरीक्षण के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के नाम किसी कारणवश ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं, उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाने का अवसर दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान एएसडीडी सूची की जांच, दस्तावेजों के सत्यापन तथा दावों एवं आपत्तियों से संबंधित प्रक्रिया भी समझाई गई।

इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर ऋषि कुमार, विपुल कुमार और गोविंद ने भी प्रशिक्षणार्थियों को एसआईआर से जुड़ी तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी दी। प्रशिक्षण में संजीव, लवनीश, इलेक्शन कानूनगो रीना सहित संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि बीएलओ और सुपरवाइजर इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए सभी कर्मचारी निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में अपना योगदान दें।