हरियाणा के हांसी में ट्रैफिक SHO सस्पेंड, शराब के नशे में SP ऑफिस पहुंच कर किया हंगामा

 
हरियाणा के हांसी में ट्रैफिक SHO सस्पेंड, शराब के नशे में SP ऑफिस पहुंच कर किया हंगामा
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के हांसी में ट्रैफिक SHO प्रेम कुमार को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, उनका निलंबन पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के साथ हुए विवाद के बाद हुआ, जिसमें मेडिकल रिपोर्ट और ड्यूटी को लेकर बहस हुई थी। इस मामले से जुड़ा एक ऑडियो भी सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, SP कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि SHO प्रेम कुमार के शराब के नशे में होने की सूचना मिली थी। इसके बाद उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया और विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, कई बार बुलाने के बाद भी जब प्रेम कुमार ड्यूटी पर नहीं पहुंचे, तो उन्हें पुलिस कर्मचारियों द्वारा कार्यालय में लाया गया। जहां पर शराब के नशे में धुत्त प्रेम कुमार ने SP कार्यालय में भी जमकर बदतमीजी की और फोन भी फेंक दिया। वहीं जिस वक्त प्रेम कुमार को सामान्य अस्पताल हांसी लेकर जाया गया था, उसे वक्त भी प्रेम कुमार पूरी तरह से होश में नहीं था। Haryana News

विधायक का फोन

मिली जानकारी के अनुसार, SHO प्रेम कुमार ने मामले में अपना अलग पक्ष रखा है। उन्होंने बताया कि उन्हें SP द्वारा बस स्टैंड के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करने के आदेश दिए गए थे। इन आदेशों का पालन करते हुए उन्होंने ई-रिक्शा और ऑटो को वहां से हटाया। प्रेम कुमार के अनुसार, इस दौरान उन्हें स्थानीय विधायक विनोद भयाना का भी फोन आया था। Haryana News

SP और SHO के बीच बातचीत

जानकारी के मुताबिक, इस बीच, सोशल मीडिया पर एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई है, जिसमें कथित तौर पर ट्रैफिक SHO और पुलिस अधीक्षक के बीच हुई बातचीत रिकॉर्ड है। इस बातचीत में एक महिला पुलिसकर्मी SHO को बताती है कि 'साहब आपसे बात करना चाहते हैं'। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, कॉल कनेक्ट होने पर पुलिस अधीक्षक SHO से पूछते हैं, 'मेरे कंप्लेंट क्लर्क ने तुम्हें फोन किया था क्या। SHO जवाब देते हैं, 'हां सर, वो कह रहे हैं कि ट्रैफिक वाले आ रहे हैं सभी।' इस पर पुलिस अधीक्षक सवाल करते हैं, 'उसने तुम्हें यहां आने को कहा था, तुमने क्या जवाब दिया। SHO कहते हैं, 'सर, मैं अभी ट्रैफिक रोड पर खड़ा हूं।' इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने कहा, 'तो क्या हो गया, इसे तुरंत सस्पेंड करो।