Traffic Police Action: हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इन लोगों के लाइसेंस किए सस्पेंड

 
Traffic Police Action: हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इन लोगों के लाइसेंस किए सस्पेंड
Traffic Police Action: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। साइबर सिटी की सड़कों को सुरक्षित बनाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नकेल कसने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने फरवरी माह में एक बड़ा अभियान चलाया। यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले (Drink and Drive) 1649 वाहन चालकों के चालान काटे और 11 वाहनों को मौके पर ही इंपाउंड कर लिया।

पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. राजेश मोहन  ने बताया कि इस अभियान के तहत चिन्हित स्थानों पर विशेष टीमें तैनात की गई थीं। पकड़े गए सभी 1649 चालकों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की गई है। ड्रिंक एंड ड्राइव का चालान होने पर चालक का ड्राइविंग लाइसेंस 03 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया जाता है। इस अवधि के दौरान वह व्यक्ति किसी भी प्रकार का वाहन नहीं चला सकता।

सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात)  सत्यपाल यादव (HPS) की देखरेख में चली इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करना है। पुलिस टीमों ने रात के समय विशेष नाके लगाकर ब्रीथ एनालाइजर के जरिए चेकिंग की।