Toll Rates Hike: द्वारका एक्सप्रेसवे और खेड़कीदौला टोल पर 1 अप्रैल से महंगा होगा सफर, नए रेट होंगे लागू ?
Toll Rates Hike: द्वारका एक्सप्रेसवे और खेड़कीदौला टोल पर 1 अप्रैल से महंगा होगा होगा सफर, टोल रेट में इतनी बढ़ोतरी?
Gurugram Toll Rates Hike: लाखों वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर आई है। 1 अप्रैल 2026 से दिल्ली-NCR में सफर करना और महंगा होने वाला है। NHAI ने गुरुग्राम के तीन मुख्य टोल प्लाजा द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) (बिजवासन), खेड़कीदौला और घामडोज (Sohna Road) के टोल रेट को बढ़ा दिया है।
द्वारका एक्सप्रेसवे टोल (Dwarka Expressway Toll)
कार/जीप: ₹220 पहले - अब ₹225
हल्के कमर्शियल वाहन: ₹355 पहले - अब ₹365
बस और ट्रक: ₹745 पहले - अब ₹765
भारी निर्माण मशीनें (HCM): ₹815 पहले - अब ₹1200
ओवरसाइज वाहन: ₹1425 पहले - अब ₹1465
खेड़कीदौला टोल प्लाजा (Kherki Daula Toll)
खेड़कीदौला पर भी टोल दरों में करीब 5 रुपये बढ़ाए गए हैं। Gurugram Toll Rates HIke
कार/जीप: ₹95 पहले - अब ₹100 (एक तरफ का शुल्क)
हल्के कमर्शियल वाहन: ₹155 पहले - अब ₹160
बस और ट्रक: ₹330 पहले - अब ₹335
बड़ी मशीनें: ₹515 पहले - अब ₹530
घामडोज टोल (Sohna Road)
सोहना रोड़ पर सफर करने वाले यात्रियों को अब टोल अधिक भुगतान करना होगा। Gurugram Toll Rates HIke
कार/जीप: ₹125 पहले - अब ₹130
हल्के कमर्शियल वाहन: ₹205 पहले - अब ₹210
बस और ट्रक: ₹430 पहले - अब ₹440
थ्री एक्सेल वाहन: ₹470 पहले - अब ₹480
मासिक और एनुअल पास भी महंगे
NHAI ने न केवल सिंगल ट्रिप ही नहीं बल्कि मासिक पास की कीमतों में भी इजाफा किया है।
लोकल मंथली पास (20 किमी दायरा) : ₹340 पहले - अब ₹350 हो गया है। Gurugram Toll Rates HIke
एनुअल पास (200 ट्रिप) : ₹3000 पहले - अब ₹3075 कर दिया गया है।
