Aaj Ka Rashifal: जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, ये रहा 20 अगस्त का राशिफल 

 
Aaj Ka Rashifal 20 August 2025
Aaj Ka Rashifal: आज दिन बुधवार है। तारीख 20 अगस्त है। आइए जानते हैं कि आज आपका दिन कैसा रहने वाला है। 


मेष राशि के लिए आज का राशिफल 

आज आपका भाग्योदय संभव है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आज आपको बड़ी सफलता मिलेगी। प्रियजन का साथ करियर को नई दिशा देगा। विद्यार्थी परेशान रहेंगे। आज वैभव का सामान खरीदने में धन खर्च करेंगे।

वृषभ राशि के लिए आज का राशिफल

 आज रुके हुए कार्यों में गति आने से उत्साह बढ़ेगा। आज पारिवारिक जीवन में कलह और तनाव से खिन्नता बढ़ेगी। सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव संभव है। दुविधा की स्थिति से आज आपको छुटकारा मिलेगा।

मिथुन राशि के लिए आज का राशिफल

आज आपके लिए अपने सपने साकार करने का समय है। आज आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। आज प्रसन्नता के साथ दिन की शुरुआत होगी। आज आप बातचीत से समस्या का समाधान निकाल लेंगे। वहीं आज आप पारिवारिक उत्सवों में शामिल हो सकते हैं।

कर्क राशि के लिए आज का राशिफल

आज अनावश्यक तनाव बना रहेगा। खर्च की अधिकता और धन अटकने से आप परेशान रहेंगे। आज व्यापारिक सौदे लाभदायी रहेंगे। कार्यस्थल पर आपके मनमाने रवैये से सहयोगी आज नाराज हो सकते हैं।

सिंह राशि के लिए आज का राशिफल


आज आकस्मिक लाभ के आसार हैं। दौड़धूप करके निजी काम करवा लेंगे। आपके रूखे व्यवहार से आज आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। नए सौदे हाथ आने से लाभ मिलेगा। वहीं आज आपके लिए यात्रा टालना बेहतर होगा। 

कन्या राशि के लिए आज का राशिफल 

आज आपको अधिकारियों से संपर्क का लाभ मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज सफलता मिल सकती है। उधार लेनदेन से बचें। वरना आपका धन अटक सकता है। आज आप अपनी मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला  राशि के लिए आज का राशिफल

आज भाग्योदय के अवसर आपको मिलेंगे। विरोधियों को उनकी चालों से ही आप मात देने का प्रयास सफल रहेगा। पुराने झगड़े भूलकर माफ कर दें। इससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आज कारोबार के विस्तार की संभावना है।

वृश्चिक राशि के लिए आज का राशिफल

आज स्वास्थ्य में गिरावट के चलते काम बाधित हो सकते हैं। इसके अलावा आज प्रॉपर्टी संबंधी मामले उलझने से परेशानी हो सकती  है। आज पारिवारिक यात्रा का योग है। वहीं आज अधिकारियों से तालमेल में मुश्किल आ सकती है।

 

धनु राशि के लिए आज का राशिफल

आज साझेदारी में टकराव के चलते परेशान रहेंगे। मेहनत के बावजूद पूरी सफलता मिलना आज आपके लिए मुश्किल है। आज सहयोगियों के व्यवहार से परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में संपर्कों का लाभ आज आपको मिल सकता है।

मकर राशि के लिए आज का राशिफल

आज अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे। आवेश में आने के बजाय आज आप नरमी से काम लें। बेहतर करने की कोशिश में कोई न कोई गलती कर बैठेंगे। आज आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शांत रहें और बेवजह तनाव न लें। 

कुंभ राशि के लिए आज का राशिफल

आज जीवनसाथी के उपेक्षापूर्ण व्यवहार से आपका मन दुखी होगा। आज विद्यार्थी परीक्षा में सफलता मिलने से काफी उत्साहित रहेंगे। हालाँकि, आज किसी अनहोनी का भय रहेगा। मानसिक तनाव और आलस्य बना रहेगा। विनम्र रहे और किसी पर गुस्सा न करें। 

मीन राशि के लिए आज का राशिफल 

आज आप बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी चिंता दूर होगी। आज घर में उत्सवों का आयोजन सुखद रहेगा। पारिवारिक समस्या का हल मिलने से आपको राहत मिलेगी। आयात-निर्यात से जुड़ी गतिविधियों में आज आपको फायदा हो सकता है।