पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने के लिए बरवाला में 2 तथा गंगवा में 1 जलघर का लोकार्पण

 
पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने के लिए बरवाला में 2 तथा गंगवा में 1 जलघर का लोकार्पण

हिसार, 20 नवंबर।जिले में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में शुक्रवार को बरवाला में 2 तथा गंगवा में 1 जलघर का लोकार्पण हुआ।   हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुनानगर से ऑनलाइन (वर्चुअल) माध्यम से प्रदेश के 12 स्थानों पर बने टैंकों का उद्घाटन किया था जिनमें बरवाला और गंगवा के जलघर शामिल हैं। इस अवसर पर स्थानीय समारोह में हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन सुरेंद्र पूनिया और युवा भाजपा नेता एडवोकेट सुरेंद्र गंगवा ने विशेष रूप से शिरकत की।  कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व विधिवत रूप से हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें अतिथियों और अधिकारियों ने आहुति डालकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। बरवाला में 12 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित दोनों टैंकों के शुरू होने से बरवाला को कुल 18 करोड़ लीटर अतिरिक्त पानी के भंडारण की क्षमता मिल गई है, जिससे आने वाले समय में शहरवासियों को पेयजल किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस अवसर पर बरवाला नगर परिषद अध्यक्ष रमेश बैटरीवाला, मार्केट कमेटी बरवाला के चेयरमैन प्रवीण सैनी, पूर्व चेयरमैन रणधीर धीरू, ब्लॉक समिति चेयरमैन अनूप घनघस, वाइस चेयरमैन रोशन घनघस, ताराचंद नलवा, अधीक्षक अभियंता  तरुण, कार्यकारी अभियंता आदर्श सिंगला, प्रदेश सचिव विपिन लोहिया,  रामकेश बंसल, मंडल अध्यक्ष मोनू संदूजा, मीडिया प्रभारी कमल हंदूजा, राजेश सलूजा, तरसेम पूनिया, शुभम मदान, कुलबीर सहारण, नरेंद्र पूनिया, विवेक शर्मा, संजय, ज्योति बंसल और रामचंद्र मौर्या सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य व्यक्ति और विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।