हरियाणा के इन 5 जिलों में आज तूफानी बारिश के आसार ! 2 दिन बाद सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के अनुसार, 10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है, जिसका असर हरियाणा के मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है। Haryana Weather
गुरुवार को तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई।
बढ़ सकता है तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में तापमान में फिर बढ़ोतरी होने की संभावना है। विभाग ने अनुमान जताया है कि उत्तरी हरियाणा के जिलों में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। Haryana Weather
10 मई से पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से सामान्य से अधिक बना रहने की संभावना है। मौसम विभाग की सिनॉप्टिक विशेषताओं (Synoptic Features) के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) ट्रफ के रूप में सक्रिय है। Haryana Weather
मौसम विभाग के मुताबिक, इसके अलावा, 10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है, जिसका असर हरियाणा के मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है।
