हरियाणा में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, IMD अलर्ट जारी
IMD के मुताबिक 29 मई को चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना 50 से 75 प्रतिशत तक है। वहीं हरियाणा के बाकी सात जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना 25 से 50 प्रतिशत बताई गई है।
30 मई को इन जिलों में बारिश होने की संभावना
30 मई को यमुनानगर, सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में कई जगह बारिश होने की संभावना जताई गई है। जबकि चंडीगढ़, पंचकूला, फतेहाबाद, हिसार, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। राज्य के बाकी जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना 25 प्रतिशत से कम बताई गई है।
मौसम विभाग ने 29 और 30 मई दोनों दिनों के लिए हरियाणा और चंडीगढ़ में गरज-चमक के साथ आंधी आने की चेतावनी भी जारी की है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और खुले स्थानों से बचने की सलाह दी गई है।
31 मई तक बारिश की आशंका
इसके अलावा 31 मई को यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि चंडीगढ़ में इस दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
