श्रुति चौधरी के नेतृत्व में हजारों लोगों ने निकाली राष्ट्र सेवा को समर्पित सेवा ज्योति यात्रा
- विकसित भारत के संकल्प को साकार करना है: श्रुति चौधरी
- विधायक घनश्याम सर्राफ, विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, जिला प्रभारी डॉ. अरविंद यादव व सांसद चौ. धर्मबीर सिंह के सुपुत्र मोहित चौधरी रहे सेवा ज्योति यात्रा में शामिल
- हुडा पार्क मैदान के सामने हुआ सेवा संकल्प विशाल सभा का आयोजन
- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दिया वी विल डू इट का संदेश
भिवानी, 07 अक्टूबर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को चौ. सुरेंद्र सिंह मेमोरियल हुडा पार्क मैदान में जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प सभा कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में महिला एवं बाल तथा सिंचाई जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। वहीं दूसरी श्रुति चौधरी, भिवानी से विधायक घनश्याम सर्राफ, बवानीखेड़ा से विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, जिला प्रभारी डॉ. अरविंद यादव व सांसद चौ. धर्मबीर सिंह के सुपुत्र मोहित चौधरी द्वारा सेवा ज्योति प्रज्वलित की गई। सभी मुख्य मेहमानों की अगुवाई में हुडा पार्क से सेवा ज्योति यात्रा शुरु हुई, जो पंडित नेकीराम शर्मा घंटाघर चौक पर संपन्न हुई। सेवा ज्योति यात्रा में हजारों की संख्या में युवा, खिलाड़ी, पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता के सम्मान में गगनभेदी जयकारे लगाए, जिससे देशभक्ति का माहौल देखते ही बन रहा था।
सेवा ज्योति यात्रा के दौरान कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश के जनप्रतिनिधियों, आमजन, युवाओं से सीधे संवाद करते हुए आह्वान किया है कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करना है। हमें देश सेवा में लगे रहना है। उन्होंने कहा कि 25 वर्षों की जनसेवा के दौरान श्री नरेन्द्र मोदी ने कई मील के पत्थर रखे हैं। धारा 370 को समाप्त करना हो या राम मंदिर का निर्माण, ऑपरेशन सिंदूर हो, श्री मोदी द्वारा देश हित के कड़े और बड़े ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने हर वर्ग और हर क्षेत्र की मजबूती के लिए काम किया है। प्रधानमंत्री ने समय-समय पर देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, किसान हित में, महिला के उत्थान के लिए और पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए अनेक निर्णय लिए हैं, जिनसे आमजन के हित के साथ-साथ देश के विकास को गति मिली है।
उन्होंने हाल ही में प्रदेश के एमएलए की पीएम से मीटिंग पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनसे मुलाकात से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। सिंचाई मंत्री ने कहा कहा कि अभी हाल ही में किसाऊ परियोजना पर उन्होंने विभिन्न राज्यों के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर करवाए हैं, जिससे यमुना में 1300 क्यूसिक अधिक पानी मिलेगा और इसका प्रदेश को सीधा लाभ मिलेगा।
- प्रधानमंत्री ने दिया वी विल डू इट का नारा
विकसित भारत संकल्प सभा के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने संबोधन के माध्यम से देशवासियों में नई ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि हम 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार कर सकते हैं, उन्होंने कहा कि वी-विल डू ईट। श्री मोदी ने कहा कि पिछले 25 वर्षों का सफर जनसेवा से राष्ट्र सेवा तक का रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा को अपना कर्तव्य मानते हुए भारत को विकसित, आत्मनिर्भर और विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प के साथ आगे बढऩा है, वी विल डू ईट। उन्होंने सौर ऊर्जा क्षमता, मेक इन इंडिया, अंतरिक्ष क्षेत्र और युवाओं की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत के पास इतिहास रचने का अवसर है। ओलंपिक की मेजबानी से लेकर अंतरिक्ष में नई ऊंचाइयों तक देश को पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ आगे बढऩा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि नई सोच और नई दिशा के साथ गरीब, किसान, नारी और युवाओं को केंद्र में रखकर योजनाएं बनाई जा रही हैं। खेलों इंडिया के माध्यम से खिलाडिय़ों को नए अवसर मिले हैं तथा पीएम आवास योजना के माध्यम से चार करोड़ परिवारों को पक्की छत उपलब्ध करवाने का कार्य हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि नया भारत अपनी सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्प के साथ खड़ा है और ऑपरेशन सिंदूर इसका उदाहरण है।
- बीन की स्वर लहरियों से हुआ मुख्य मेहमानों का स्वागत
कार्यक्रम के दौरान बीन की स्वर लहरियों से मुख्य मेहमानों का स्वागत किया गया। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय दुआ, राजेश बजाज और कुमार मुकेश तथा सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की तरफ से दलबीर सिंह व उसकी भजन मंडली ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।
-देशभक्ति की गीतों के साथ घंटाघर चौक पर पहुंची सेवा ज्योति यात्रा
सेवा ज्योति यात्रा हुडा पार्क मैदान से देशभक्ति गीतों के साथ शुरु हुई। यात्रा बासिया भवन, हांसी गेट से होते हुए घंटाघर पर स्वतंत्रता सेनानी पंडित नेकीराम शर्मा की प्रतिमा के समक्ष संपन्न हुई। सेवा ज्योति यात्रा में हजारों की संख्या में युवा, खिलाड़ी, पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने सभी मेहमानों व उपस्थित जनसमूह का स्वागत किया। इस दौरान डीसी साहिल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, एडीसी दीपक बाबू लाल करवा, डीएमसी हरबीर सिंह, सीटीएम अनिल कुमार, एसडीएम महेश कुमार, डीडीपीओ सोमबीर कादयान, डीएसओ विद्यानंद यादव, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड चेयरमैन शंकर लाल धूपड़. सभी प्रकोष्ठों के प्रभारी मुकेश गौड़, हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दांगी, हरियाणा महिला आयोग की वाईस चेयरपर्सन मीना परमार, माटी कला बोर्ड चेयरमैन अनूप प्रजापत, सेवा ज्योति यात्रा संयोजक धीरज शर्मा बापोड़ा, एडवोकेट राजेश जांगड़ा, रविंद्र बापोड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष नंदराम धानिया, जिला महामंत्री रमेश परचेरवाला व रेखा राघव, जिला उपाध्यक्ष राजेश जांगड़ा, विशालजीत व प्रदीप प्रजापति, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुंदर पाल, ठा. विक्रम सिंह तंवर, हर्षवर्धन मान, नगर पालिका बवानीखेड़ा चेयरमैन सुंदर अत्री, राजेश केडिय़ा, बार एसोसिएशन प्रधान युधिष्ठिर वत्स, नप चेयरमैन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह, विजय शेखावत, कमलेश भोडूका, अमर सिंह हालुवास, कृष्ण लेघां, एडवोकेट हरी सिंह सांगवान, प्रदीप गोलागढ़, सुनील शास्त्री, सत्यनारायण शर्मा, परमजीत मड्डïू, शकुंतला प्रधान, बबीता तंवर, नवीता तंवर, जिला सचिव सोनिया अत्री, संदीप श्योराण, पिंकी नागर, दिनेश जांगड़ा, शिवराज बागड़ी, सुनील शर्मा, टोनी बराला, महेंद्र यादव, अंकित पातुवास, हर्षदीप डूडेजा, केके ग्रोवर, संजय दुआ, प्रदीप राणा, नवीन गुप्ता, एडवोकेट अशोक बिडलान, दिनेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
