हरियाणा में पिकनिक स्पॉट के रूप में होगा विकसित ये तालाब, 38 लाख रुपये किए जाएंगे खर्च

 
हरियाणा में पिकनिक स्पॉट के रूप में होगा विकसित ये तालाब, 38 लाख रुपये किए जाएंगे खर्च
Naya Haryana : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के सोनीपत के गोहाना के वार्ड 10 की दरियापुर बस्ती स्थित शहर का एकमात्र तालाब जल्द नए और आकर्षक रूप में नजर आएगा। 

मिली जानकारी के अनुसार, नगर परिषद (नप) ने तालाब के सुंदरीकरण और इसे पिकनिक स्पाट के रूप में विकसित करने के दूसरे चरण में काम शुरू कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इस चरण में लगभग 38 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसके लिए टेंडर लगाया गया। काम पूरा होने के बाद तालाब में दोबारा पानी भरा जाएगा। इसके लिए ट्यूबवेल की व्यवस्था भी की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, नगर परिषद ने पहले चरण में तालाब का पानी पूरी तरह सूखवाकर उसकी गहराई बढ़ाने के लिए खोदाई कराई थी। तालाब की मूल संरचना को मजबूत किया गया। अब दूसरे चरण में इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस करते हुए लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाया जाएगा। Haryana News

क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

मिली जानकारी के अनुसार, तालाब के चारों तरफ चारदीवारी बनाई जाएगी ताकि इसकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही तालाब के चारों तरफ जागिंग ट्रैक तैयार किया जाएगा, जिससे लोंगों को सुबह-शाम टहलने और व्यायाम करने की सुविधा मिलेगी। तालाब के साथ छोटा पार्क भी विकसित किया जाएगा, जिसमें ओपन जिम की व्यवस्था होगी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, इससे युवाओं, किशोरों, अधेड़ों और बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के लिए प्लेटफार्म मिलेगा। हरियाली को बढ़ावा देने के लिए तालाब व ट्रैक के पास पूरे क्षेत्र में घास बिछाई जाएगी और विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए जाएंगे। इससे सुंदरता तो बढ़ेगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। पूरे परिसर में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था के लिए आधुनिक लाइटें लगाई जाएंगी ताकि दिन ढलने के बाद भी यहां सुरक्षित माहौल बना रहे। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, बच्चों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए झूले और अन्य जरूरी खेल उपकरण भी स्थापित किए जाएंगे। इस परियोजना के पूरा होने के बाद खस्ताहाल पड़ा यह तालाब पूरी तरह से बदल जाएगा और शहर के लोगों के लिए पिकनिक स्पाट बनकर उभरेगा। इसका लाभ खासकर दरियापुर बस्ती, पानीपत चुंगी क्षेत्र, नई बस्ती और साथ लगते गांव गढ़ी उजाले खां के हजारों लोगों को मिलेगा। Haryana News

दरियापुर बस्ती के तालाब में पहले दूषित पानी बहता था, जिससे आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता था। अब तालाब को पिकनिक स्पाट के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां पर रोशनी, हरियाली, झूलों, ओपन जिम की सुविधा होगी। तालाब में पानी भरने की व्यवस्था भी की जाएगी।

- अनिल कुमार, ME, नप गोहाना