हरियाणा के इस किसान ने 80 साल की उम्र में ठुकराई बुढ़ापा पेंशन, जानें क्या है वजह ?

 
हरियाणा के इस किसान ने 80 साल की उम्र में ठुकराई बुढ़ापा पेंशन, जानें क्या है वजह ?

हरियाणा के एक बुजुर्ग किसान इन दिनों काफी चर्चा में है। 70- 80 साल की उम्र में जहां एक तरफ बुर्जुग अपनी बुढ़ापा पेंशन का इंतजार करते है। वहीं पंचकूला के गांव बतौड़ के किसान नरपत सिंह राणा ने अलग मिशाल पेश की है।

नरपत सिंह ने अपनी बुढ़ापा पेंशन लेने से इनकार कर दिया। सरकार की ओर से मिलने वाली बुढ़ापा पेंशन के हकदार होने के बावजूद उन्होनें आज तक इस योजना का लाभ नहीं लिया। 

दरअसल हरियाणा में सरकार ने सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए कई योजनाएं चलाई हैं। इन्हीं में से एक बुढ़ापा पेंशन योजना भी है, जिसके तहत बुजुर्गों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जाती है। लेकिन नरपत सिंह ने बुढ़ापा पेंशन योजना का लाभ नहीं लिया। क्योकिं 80 साल के नरपत सिंह आज भी अपनी मेहनत को सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।

नरपत सिंह का कहना है कि जब तक शरीर साथ दे रहा है और वह मेहनत करके अपनी जरूरतें पूरी कर सकते हैं, तब तक उन्हें किसी सरकारी सहायता की जरूरत महसूस नहीं होती। उनके लिए अपनी मेहनत से कमाई से जीवन चलाना आत्मसम्मान की बात है। नरपत सिंह की इस सोच ने उन्हें गांव और आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है।