सिंगापुर की तर्ज पर विकसित होगा हरियाणा का ये एक्सप्रेसवे, 5 नए शहर बसाने की योजना
जानकारी के मुताबिक, करीब 135 KM लंबे इस एक्सप्रेसवे को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर औद्योगिक और शहरी विकास का केंद्र बनाया जाएगा। साथ ही यह विकसित भारत-2047 का गेटवे भी बनेगा। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2031 की जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए KMP के दोनों ओर 5 नए शहर बसाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए पंचग्राम विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है। ये शहर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर कनेक्टिविटी और उद्योगों के अनुकूल माहौल के साथ विकसित किए जाएंगे। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बढ़ते दबाव को कम करने में भी यह परियोजना मददगार होगी। KMP एक्सप्रेसवे के आसपास विकसित होने वाले ये नए शहर दिल्ली का विकल्प बनेंगे और रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगे। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, HSIIDC को निर्देश दिए गए हैं कि उद्योगपतियों को बेहतर सुविधाएं और तेज सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही 5 नए औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (IMT) को मंजूरी मिल चुकी है जिनमें से 3 NCR में KMP के आसपास विकसित होंगी।
