Haryana News: हरियाणा के इस जिले को मिलेगी जाम से राहत, एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के लिए खोला गया ये कट, नहीं खराब होंगे 10-15 मिनट

 
Haryana News: हरियाणा के इस जिले को मिलेगी जाम से राहत, एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के लिए खोला गया ये कट, नहीं खराब होंगे 10-15 मिनट
Haryana News: हरियाणा में गुरुग्राम के जिले के लोगों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, साइबर सिटी के राजीव चौक पर जाम की समस्या को कम करने के लिए ट्रैफिक पुलिस (Gurugram Traffic Police) ने पहल की है। पुलिस ने राजीव और झाड़सा चौक के बीच से Expressway पर चढ़ने के लिए एक कट खोल दिया है। हालांकि, यह अभी दो दिन के लिए ट्रायल के तौर पर खोला गया है। अगर जाम की समस्या का हल हुई तो यह व्यवस्था अगले हफ्ते से शुरू कर दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक, साइबर सिटी के राजीव चौक पर सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रही है। यहां पर चारों तरफ से वाहनों का दबाव रहता है। इससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं यातायात पुलिस भी जाम खुलवाने को लेकर बार-बार परेशान रहती है। यातायात पुलिस का कहना है कि पहले झाड़सा चौक के पास सर्विस लेन से एक्सप्रेसवे पर चढ़ने वाले वाहनों को राजीव चौक पार करके मस्जिद के पास से एंट्री मिल जाती थी।  इससे कई बार सिर्फ 500 मीटर को पार करने में 10 से 15 मिनट तक का समय लग जाता है। यहां से Expressway पर चढ़ने वाले वाहनों की संख्या भी काफी ज्यादा होती थी। इन्हीं वाहनों का दबाव कम करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने झाड़सा चौक से आगे और राजीव चौक से पहले Expressway के लिए कट खोला है। बताया जा रहा है कि यह कट मेदांता अस्पताल जाने वाले Exit से पहले है। इस कट को करीब दो साल पहले बंद कर दिया गया था। इसके खुलने से वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी और उन्हें राजीव चौक पर जाम की समस्या भी कम हो सकती है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली से जयपुर जाने की दिशा में ट्रफिक पुलिस ने सेक्टर 38 के पास एक Exit प्वाइंट भी खोला है। इससे भी कुछ हद तक जाम से राहत मिलेगी से मात्र 50 मीटर आगे एग्जिट प्वाइंट भी है। पीक आवर के दौरान एक्सप्रेसवे पर इसी Exit Poit पर काफी जाम लगता है। क्या बोले डीसीपी ट्रैफिक वहीं इस मामले में डीसीपी ट्रैफिक डॉ. राजेश मोहन का कहना है कि राजीव चौक को माडल चौराहा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। यहां पर आइलैंड भी विकसित किया जा रहा है। राजीव चौक पर जाम की समस्या को खत्म करने और वाहनों का दबाव कम करने के लिए एक Entry Point ट्रायल के तौर पर खोला गया है। इससे मस्जिद के पास से Expressway पर चढ़ने वाले वाहन राजीव चौक से पहले ही एक्सप्रेसवे पर चढ़ सकते हैं। इससे उनके समय और ईंधन दोनों की बचत हो सकती है। उन्होंने कहा कि फीडबैक टीम अगले सप्ताह तक इस संबंध में रिपोर्ट सौंपेगी। जाम की समस्या का हल निकलने पर अगले हफ्ते से इसे लागू किया जा सकता है।