Haryana GK : हरियाणा में इस जिले को कहते है गोल्डन सिटी? एक क्लिक में जानें उत्तर
Haryana GK : हरियाणा से संबंधित सामान्य ज्ञान के प्रश्न आमतौर पर हरियाणा में आयोजित HSSC और HPSC परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। इन परीक्षाओं में निम्नलिखित विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे जा सकते हैं। सामान्य ज्ञान व्यक्ति को देश दुनिया में चल रही घटनाओं के बारे में बताता है। इस विषय की मदद से छात्र खुद को कई परीक्षाओं के लिए तैयार कर पाते हैं। सामान्य ज्ञान में दिए गए सवाल से छात्र किसी भी विषय को आसानी से समझ पाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं सवालों के माध्यम से हरियाणा के बारे में। हरियाणा में हाल-फिलहाल में होने वाले CET परीक्षा में ऐसे प्रश्न पूछे जानें के चांस होते है। ऐसे में हम आपके लिए लेके आए ऐसे ही कुछ प्रश्न। सवाल1: हरियाणा का सबसे पहला गांव कौन सा है? जवाब: भनकपुर देश का दूसरा गांव और हरियाणा का पहला गांव बना है। सवाल2: हरियाणा का सबसे पुराना जिला कौन सा है? जवाब: हरियाणा का सबसे पुराना जिला जींद है. जींद को "हरियाणा का दिल" भी कहा जाता है. जींद को प्राचीन काल में जयंतापुरी के नाम से भी जाना जाता था. सवाल3: हरियाणा में अब तक कितने मुख्यमंत्री बन चुके हैं? जवाब: 1966 में हरियाणा के गठन के बाद से ग्यारह लोग राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं. सावल4: हरियाणा का कौन सा जिला एनसीआर में आता है? जवाब: हरियाणा के कई जिले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में आते हैं. इनमें फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह, रोहतक, सोनीपत, रेवाड़ी, झज्जर, पानीपत, पलवल, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, जींद और करनाल शामिल हैं. सवाल5: हरियाणा के प्रसिद्ध लेखक कौन है? जवाब: लखमी चंद (1903-1945) जिन्हें पंडित लखमी चंद के नाम से भी जाना जाता है, हरियाणवी भाषा के एक भारतीय कवि थे.उन्हें 'पंडित' की उपाधि दी गई थी. उन्हें हरियाणा का कालिदास भी कहा जाता था. सावल6: महाभारत में हरियाणा का क्या नाम था? जवाब:महाभारत में हरियाणा को 'बहुधान्यक' और 'बहुधन' की भूमि के रूप में जाना जाता है. इन नामों का अर्थ है अनाज की भूमि और धन की भूमि. सवाल7: हरियाणा का वो कौन सा जिला है, जिसे कहा जाता है सोने का शहर? जवाब: हरियाणा के सोनीपत को सोने का शहर इसलिए कहा जाता है, क्योंकि सोनीपत का नाम स्वर्णप्रस्थ (सोने का स्थान) से लिया गया है. सोनीपत प्रचीन काल में यमुना नदी के किनारे था. इसका नाम स्वर्णप्रस्थ महाभारत में वर्णित पांच पाटों (इंद्रप्रस्थ, पानीपत, तलपत, भागपत, और सोनीपत) में से एक था, जिसे युधिष्ठिर ने दुर्योधन से मांगा था. यही कारण है कि सोनीपत को सोने के कटोरी भी कहा जाता है. करेंट अफेयर्स आपको यह जानने में मदद करता है कि देश और दुनिया में क्या चल रहा है। इन विषयों का ज्ञान आपको कहीं भी बोलने में मदद करता है। आजकल छात्र किसी भी तरह के सवालों के जवाब खोजने के लिए इंटरनेट का सहारा लेते हैं। उन्हें सवालों के जवाब भी आसानी से मिल जाते हैं। इससे आपका आईक्लू लेवल भी बढ़ता है।
