हरियाणा के इन गांवों को मिलेगी बिजली संकट से मुक्ति, यहां बनेगा नया 33 KV का सब-स्टेशन

 
हरियाणा के इन गांवों को मिलेगी बिजली संकट से मुक्ति, यहां बनेगा नया 33 KV का सब-स्टेशन
Naya Haryana : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबी आई है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव डालनवास में बिजली विभाग के नए सब-स्टेशन बनाए जाने को मंजूरी मिल गई है। जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में गांव डालनवास में बिजली की सप्लाई बारड़ा स्थित पावर हाउस से आती है। बारड़ा स्थित पावर हाउस से गांव बारड़ा, डिगरोता, डालनवास, गादडवास व माधोगढ़ को बिजली की सप्लाई होती है।

मिली जानकारी के अनुसार, इनमें से किसी भी गांव में थोड़ा सा भी फाॅल्ट आने पर पांचों गांव की बिजली सप्लाई बाधित हो जाती है। साथ ही बारड़ा पावर हाउस ओवरलोड हो रखा है, जिससे बार-बार सप्लाई बाधित रहती है तथा लोगों के घरों के उपकरण भी जल जाते हैं।

आर्थिक बोझ

जानकारी के मुताबिक, किसानों को भी भारी परेशानी होती है। कम वोल्टेज की वजह से किसानों के बोरवेल की मोटर जल जाती है तथा ज्यादा गर्म होने की वजह से बार बार ट्रिप मार जाती है। मोटर जलने से किसान पर बेवजह आर्थिक बोझ पड़ता है।

मिली जानकारी के अनुसार, इन सभी गांवों की तरफ से सांसद धर्मबीर सिंह से मांग की गई थी कि इस समस्या से छुटकारा दिलाया जाए। गांव डालनवास ने नए सब - स्टेशन के लिए जमीन का प्रस्ताव भी दिया गया था। गांव के सरपंच ने विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में सांसद धर्मबीर सिंह से निवेदन किया था कि पांच गांवों की समस्या का समाधान जल्द-से-जल्द करवाया जाए।

132 KV फीडर

जानकारी के मुताबिक, समिति सदस्य संदीप ने बताया कि हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड व DHBVN लिमिटेड की तरफ से गांव डालनवास में 33 KV के नए सब-स्टेशन बनाए जाने को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इस नए सब स्टेशन को सतनाली स्थित 132 KV फीडर से बिजली सप्लाई की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार, सतनाली के 132 KV फीडर पर इसके लिए नई 'बे' भी बनाई जाएगी। इस नए सब स्टेशन के बनाए जाने से गांव बारड़ा, डिगरोता, डालनवास, गादडवास व माधोगढ़ के लोगों को राहत मिलेगी। इस सब - स्टेशन के मंजूर होने पर इन गांवों की पंचायतों ने सांसद धर्मबीर सिंह का विशेष आभार व्यक्त किया है।

33 KV का नया सब-स्टेशन

पांच गांवों को होगा सीधा लाभ, इनमें हैं गांव बारड़ा, डिगरोता, डालनवास, गादडवास व माधोगढ़।

नए सब-स्टेशन को सतनाली स्थित 132 KV फीडर से मिलेगी सप्लाई।

हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड व DHBVN के सहयोग से बनेगा नया सब-स्टेशन।

गांव डालनवास में बनेगा नया सब-स्टेशन।