Haryana News: हरियाणा के इन गांवों को मिलेगी फ्री में बिजली, Bijli Bill का नहीं देना पड़ेगा एक भी रुपया, जानें कैसे?
Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए राहत की खबर है। दरअसल, रोहतक के डीसी बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (Prime Minister Surya Ghar Free Electricity Scheme) के तहत देश के प्रत्येक जिले में एक-एक आदर्श सोलर गांव विकसित किया जाएगा। डीसी ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आगामी 8 अक्तूबर 2025 तक आयोजित होने वाली मॉडल सोलर गांव प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रोहतक के 44 गांवों का चयन किया गया है। पीएम सूर्य घर मुफ्त योजना की हिदायतें डीसी ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की हिदायतों के हिसाब से मॉडल सोलर गांव के लिए चयनित गांवों में प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले गांवों में सोलर ऊर्जा के ढांचा को विकसित करने के लिए एक करोड़ रुपए की राशि देकर पुरस्कार के तौर पर दी जाएगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक जिले में सोलर से युक्त गांव विकसित करना है और देशभर में घर की छतों पर सोलर लगाने को बढ़ावा देना है। गांवों में ऊर्जा के लिए हरित और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना है। 24 घंटे बिजली सप्लाई का उद्देश्य डीसी ने बताया कि योजना के उद्देश्यों में गांवों को अपनी आवश्कताओं को पूरी करने के लिए आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ बिजली बिलों पर खर्च होने वाली राशि को बचाने में मदद करना है। गांव के सभी घरों व सार्वजनिक भवनों को 24 घंटे सोलर ऊर्जा से संचालित करते हुए मॉडल गांव के रूप में विकसित करना है। रिहायशी एवं सार्वजनिक भवनों की छतों पर सोलर लगाना, सभी घरों में सोलर आधारित लाइट व्यवस्था, गांवों में सोलर आधारित जल व्यवस्था, कृषि कार्यों के लिए सोलर पंप तथा गांव की गलियों व सडक़ों पर सोलर लाइट लगाकर गांव के आधारभूत ढांचे को विकसित करना है। इन 44 गांवों का योजना के तहत किया चयन डीसी ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मॉडल सोलर गांव के चयन के लिए 8 अक्तूबर तक होने वाली मॉडल सोलर गांव प्रतियोगिता के लिए जिला के 44 गांवों का चयन किया गया है। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गांव को सोलर एनर्जी ढांचा को विकसित करने के लिए एक करोड़ रुपए का पुरुस्कार प्रदान दिया जाएगा। -टिटौली -चिड़ी -सांघी -खिड़वाली -इस्माइला 11बी -खरावड़ -भालोट -जसिया -हसनगढ़ -रूडकी, -समचाना -रिठाल फोगाट -गांधरा -मकडौली कलां -पाकस्मा -किलोई दोपाना -किलोई खास -कंसाला -घरौंठी -बहुअकबरपुर -फरमाणा खास -लाखनमाजरा -गिरावड़ -किशनगढ़ -मदीना कोरसान -मदीना गिंधराण -निंदाना टीगरी -मोखरा खास -सीसर खास -खरकड़ा छाजान -भैणी महाराजपुर -बैंसी -बहलबा -मोखरा खेड़ी -काहनौर -बालंद -सुंडाना -बनियानी -करौंथा -निंगाना -कटेसरा -पिलाना -रिटौली ये भी पढ़ें- हरियाणा में आज फिर खराब रहेगा मौसम, इन 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी ऐसे में प्रदेश के 22 जिलों के 22 गांव इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के तहत 22 गांवों को फ्री में बिजली मिल सकती है।
