Haryana News: हरियाणा के इन दो शहरों को राष्ट्रपति से मिला पुरस्कार, जानें किसने लिया?

Haryana News: हरियाणा के दो शहरों को स्वच्छ भारत अभियान के तहत आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण 2024–25 में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। राजधानी नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जहां करनाल को स्वच्छ शहर पुरस्कार प्रदान किया तो वहीं सोनीपत को स्वच्छता का मिनिस्टीरियल स्टार अवॉर्ड मिला है।
हरियाणा सरकार की ओर से राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए इस पुरस्कार को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल और करनाल की मेयर श्रीमती रेणु बाला गुप्ता और सोनीपत के मेयर राजीव जैन ने ग्रहण किया।
कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे। इस अवॉर्ड कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने हरियाणा सरकार की स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की बात दोहराई और कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आने वाले वक्त में इस दिशा में और भी अभूतपूर्व कार्य किए जाएंगे।
करनाल को स्वच्छ शहर कैटेगरी में तीसरा स्थान
स्वच्छता सर्वेक्षण के 50 हज़ार से 3 लाख की जनसंख्या वाले शहरों की कैटेगरी में करनाल को तीसरे स्थान पर रखा गया है। यह उपलब्धि प्रदेश में स्वच्छता के प्रति बढ़ती जागरूकता और सतत प्रयासों का प्रमाण है। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि यह केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि हरियाणा की स्वच्छता क्रांति का आरंभ है।
सोनीपत को मिला ‘मिनिस्ट्रियल स्टार अवॉर्ड’
वहीं दूसरी ओर, सोनीपत को स्वच्छता के लिए ‘मिनिस्ट्रियल स्टार अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यह पुरस्कार प्रदान किया गया। यह अवॉर्ड सोनीपत नगर निगम की प्रतिबद्धता, प्रबंधन और नवाचार को दर्शाता है।