हरियाणा के इन सेक्टरों को मिलेगी हाईवे से सीधी कनेक्टिविटी, जल्द तैयार होगी नई सड़क 

 
हरियाणा के इन सेक्टरों को मिलेगी हाईवे से सीधी कनेक्टिविटी, जल्द तैयार होगी नई सड़क 
Naya Haryana : हरियाणा के गुरुग्राम वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा की मिलेनियम सिटी गुरुग्राम शहर के सेक्टर 68 और 69 को विभाजित करने वाली प्रमुख सड़क को गांव बादशाहपुर के पास गुरुग्राम- सोहना हाईवे से जोड़ा जाएगा। जानकारी के मुताबिक, GMDA ने बताया कि इस परियोजना पर करीब 25 करोड़ रुपए खर्च होंगे जिसमें सड़क निर्माण के साथ- साथ सर्विस रोड़, नाला और फुटपॉथ का निर्माण कार्य शामिल हैं।

रास्ता साफ

मिली जानकारी के अनुसार, GMDA ने बताया कि करीब 2 किलोमीटर लंबी इस सड़क का 500 मीटर हिस्सा पहले ही बना हुआ है। वहीं, बाकी डेढ़ किलोमीटर लंबे हिस्से का मामला कोर्ट में विचाराधीन था। अब कोर्ट से स्टे हटने के बाद HSVP ने अधिग्रहित जमीन को खाली करवाकर कब्जा GMDA को सौंप दिया है जिसके बाद सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, अब मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा की मंजूरी का इंतजार है जिसके बाद इस सड़क मार्ग के निर्माण का टेंडर जारी कर दिया जाएगा। टेंडर आवंटन के बाद लगभग एक साल के भीतर इस सड़क मार्ग के निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। Haryana News

आवाजाही

मिली जानकारी के अनुसार, वर्तमान में सेक्टर 68, 69, 70 और 70A में विकसित रिहायशी सोसायटियों के लोग आवागमन के लिए सदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) का इस्तेमाल करते हैं। अब इस प्रमुख सड़क मार्ग के निर्माण से SPR से ट्रैफिक दबाव कम करने में बड़े स्तर पर मदद मिलेगी। सोहना हाईवे से सीधी कनेक्टिविटी मिलने पर इन लोगों की आवाजाही बेहद सुगम हो जाएगी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, इन सोसाइटियों में रहने वाले लोगों ने बताया कि इस प्रमुख सड़क मार्ग के निर्माण से बड़े स्तर पर राहत मिलेगी। उन्हें सोहना हाईवे से सीधी कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा जिससे उनकी आवाजाही बिना किसी रोक- टोक के सुरक्षित व सुगम हो जाएगी। पिछले लंबे समय से इसका इंतजार हो रहा था और अब जाकर देर- सवेर ही सही, परंतु सड़क बनने की सूचना मिलने पर खुशी हुई है।