Haryana : हरियाणा में इन किसानों को मिलेंगे 4500 रुपये प्रति एकड़, जानें क्या है सरकार की योजना
Jun 10, 2025, 16:06 IST
Haryana: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा नजदीक 2025 के दौरान फसल विविधीकरण एवं जल संरक्षण को प्रोत्साहन योजना के तहत किसानों को धान की सीधी बुवाई हेतु प्रेरित करने के लिए विभिन्न मदों में सहायता राशि उपलब्ध करवाने का लिया गया है। यह जानकारी देते हुए उप कृषि निदेशक राजबीर सिंह ने बताया कि हरियाणा में 12 जिलों में इस योजना को चालू किया गया है, जिसमें हिसार जिला भी शामिल है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 10 हजार एकड़ में धान की सीधी बुवाई हेतु 4.50 करोड़ राशि का प्रावधान किया गया है।
