हरियाणा में बीन वादन प्रतियोगिता में इन कलाकारों ने मारी बाजी, देखिये विजेताओं की लिस्ट

 
हरियाणा में बीन वादन प्रतियोगिता में इन कलाकारों ने मारी बाजी, देखिये विजेताओं की लिस्ट

Haryana: कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बीन वादन दलों की प्रतियोगिता में चयनित विजेता कलाकरों के लिए प्रथम, द्वितीय, तृतीय और पांच सांत्वना पुरस्कारों की सूची जारी कर दी गई है।

 

एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 सितंबर को मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर, हरियाणा कला परिषद, कुरुक्षेत्र में प्रदेशभर से बीन वादन दलों  ने भाग लिया।

जिसमें रामबीर एवं दल को प्रथम पुरस्कार,  प्रदीप कुमार एवं दल को द्वितीय पुरस्कार, जयसिंह एवं दल को तृतीय पुरस्कार और केहर नाथ एवं दल, महेन्द्र नाथ एवं दल, हरपाल नाथ एवं दल, राजू नाथ एवं दल व पाली नाथ एवं दल को क्रमश: सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।