हरियाणा के इन 22 अफसरों को जल्द मिलेगा प्रमोशन का तोहफा, देखें सभी के नामों की लिस्ट  

 
हरियाणा के इन 22 अफसरों को जल्द मिलेगा प्रमोशन का तोहफा, देखें सभी के नामों की लिस्ट  
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा पुलिस सेवा के 22 अफसरों को जल्द ही IPS में प्रमोशन का तोहफा मिल जाएगा। इसके लिए सरकार स्तर पर कवायद तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक, इस बार प्रमोशन की DPC संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) मुख्यालय के बजाए चंडीगढ़ में हो सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार, बताया गया कि मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने खराब स्वास्थ्य कारणों से दिल्ली की मीटिंग में शामिल नहीं होने का अनुरोध आयोग से किया था। जिस पर आयोग ने चंडीगढ़ में मीटिंग करने की अपनी सहमति दे दी है। दरअसल DPC में मुख्य सचिव की मौजूदगी जरूरी होती है। Haryana News

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इसी सप्ताह DPC की बैठक हो सकती है। मीटिंग में आयोग की ओर से सचिव सहित कुछ नामित सदस्य आते हैं। जिसमें मुख्य सचिव और ACS होम सुधीर राजपाल मौजूद रहेंगे।

इंटेग्रिटी सर्टिफिकेट

मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में लंबे समय से HPS अफसरों के IPS में प्रमोशन की प्रक्रिया लंबित चल रही है। करीब 2 महीने पहले मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने प्रदेश के 22 HPS अफसरों को इंटेग्रिटी सर्टीफिकेट जारी किया था। उसके बाद से अफसरों में प्रमोशन की आस जाग गई थी, लेकिन मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी का स्वास्थ्य खराब होने से UPSC में DPC की बैठक नहीं हो पाई। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, अब खुद मुख्य सचिव ने UPSC से जल्द बैठक का आग्रह किया है, लेकिन उन्होंने बैठक दिल्ली के बजाए चंडीगढ़ में करने का अनुरोध किया है। मुख्य सचिव की ओर से कहा गया है कि अभी वह स्वास्थ्य कारणों से यात्रा करने में सक्षम नहीं है ऐसे में यदि DPC चंडीगढ़ में हो तो बेहतर रहेगा। इस पर UPSC ने अपनी सहमति जता दी है।

फंसी थी फाइल

मिली जानकारी के अनुसार, दो साल पहले पूर्व CM खट्टर के कार्यकाल में 13 HPS के प्रमोशन की फाइल की मंजूरी मिली थी, लेकिन गृह विभाग की ओर से HPS अफसरों के प्रमोशन की तैयार की गई फाइल को तत्कालीन मुख्य सचिव संजीव कौशल ने आपत्ति जताते हुए वापस भेज दिया था। उस समय कई HPS अफसरों की एनुअल कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट ही पूरी नहीं थी, इसके कारण उनके इंटेग्रिटी सर्टिफिकेट जारी नहीं हुआ था। Haryana News

इंटेग्रिटी सर्टिफिकेट

जानकारी के मुताबिक, इंटेग्रिटी सर्टिफिकेट (सत्यनिष्ठा प्रमाण पत्र) एक आधिकारिक दस्तावेज है, जो ये प्रमाणित करता है कि किसी अफसर के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक मामला, आपराधिक जांच या भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। यह उनकी ईमानदारी और निष्पक्षता की पुष्टि करता है। यह आमतौर पर पदोन्नति, या संवेदन शील भूमिकाओं के लिए आवश्यक होता है, ये तभी मिलता है, जब अफसर ईमानदार हो। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इस सर्टिफिकेट से यह सिद्ध होता है कि अफसर का रिकॉर्ड बेदाग है और उस पर भरोसा किया जा सकता है। इस सर्टिफिकेट के लिए कोई सतर्कता मामला, पुलिस केस, या चार्जशीट लंबित नहीं होनी चाहिए। आम तौर पर विभाग प्रमुख या एक सक्षम प्राधिकारी द्वारा ये जारी किया जाता है। यह प्रमाण पत्र सुनिश्चित करता है कि संबंधित व्यक्ति ने अपने पिछले काम में ईमानदारी बरती है।

IPS बनने का मौका

जानकारी के मुताबिक, महीनों पहले मुख्य सचिव की ओर से 22 अफसरों को इंटेग्रिटी सर्टीफिकेट जारी किए गए थे। इनमें मुकेश कुमार, ध्यान सिंह पुनिया, धर्मवीर सिंह, चलजिंद्र सिंह, जयबीर सिंह, कुशाल सिंह, राजकुमार वालिया, ताहिर हुसैन, नरेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, राजेश कुमार, ममता खर्ब, रविंद्र विजय सिंह, सिद्वार्थ ढांडा, करण गोयल, संदीप कुमार, पूनम, भारती डबास, अमित दहिया, ऊषा देवी और जितेंद्र गहलावत सहित शामिल हैं।