Haryana : हरियाणा में इन 12 सड़कों की होगी विशेष मरम्मत, 11.20 करोड़ की राशि मंजूर

 
Haryana : हरियाणा में इन 12 सड़कों की होगी विशेष मरम्मत, 11.20 करोड़ की राशि मंजूर
Haryana: हरियाणा में नई सड़कों के निर्माण के साथ-साथ पुरानी सड़कों की मुरम्मत का काम भी जारी है। जिससे लोगों को सफर के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी बीच बरोदा विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि बरोदा विधानसभा क्षेत्र की 12 सड़कों की विशेष मरम्मत की जाएगी। इसके लिए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा 11.20 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत हो गई है, इनका कार्य दिसंबर 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। कृषि मंत्री ने बताया कि हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा बरोदा विधानसभा क्षेत्र में 232.90 किलोमीटर लम्बाई की 67 सड़कों का रख-रखाव किया जा रहा है। पिछले 3 वर्षों में 26.73 किलोमीटर लम्बाई की 9 सड़कों के निर्माण व विशेष मरम्मत हेतु 5.48 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। उन्होंने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में बताया कि भारी वाहनों के आवागमन के कारण 46.44 किलोमीटर लम्बाई की 12 सड़कों की विशेष मरम्मत की आवश्यकता है। इन सड़कों की मरम्मत हेतु 11.20 करोड़ रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है और इनका मरम्मत का कार्य जल्द पूरा किया जाएगा।