Haryana : हरियाणा के इन 115 गांवों को बनाया जाएगा मॉडल, सरकार ने मास्टर प्लान किया तैयार
Jul 4, 2025, 15:01 IST
Haryana : हरियाणा में नूंह जिले के लोगों के लिए एक खास खबर आई है। जिला प्रशासन ने नूंह जिले के 115 गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है। इस योजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और विकास को बढ़ावा देना है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद प्रदीप अहलावत ने बताया कि इन गांवों में सफाई से लेकर कई अन्य कार्य करवाये जाएंगे।
