Haryana : हरियाणा के कॉलेजों में अब नहीं होगी दूध की कमी, जानें क्या है सरकार का मास्टर प्लान

 
Haryana : हरियाणा के कॉलेजों में अब नहीं होगी दूध की कमी, जानें क्या है सरकार का मास्टर प्लान
Haryana : हरियाणा के कॉलेजों में अब दूध की कमो नहीं होगी। उच्च शिक्षा निदेशालय (DHE) ने प्रदेश के 123 कालेजों में वीटा मिल्क बूथ खोलने की तैयारी की है। इसके लिए इन सभी कालेजों को परिपत्र भेजकर प्रस्ताव मांगे हैं। प्रस्ताव आने के बाद इनके आधार पर ही इन कालेजों में यह बूथ खोले जाएंगे।

बूथ खोलने के लिए मांगे प्रस्ताव 

आपको बता दें कि यह प्रारंभिक फेज में है, अप्रुवल के बाद कालेजों में यह बूथ खोल दिए जाएंगे। इसी को लेकर कालेजों में हलचल है और प्रपोजल तैयार किया जा रहा है। इसके लिए आयुक्त एवं सचिव हरियाणा सरकार कारपरेशन डिपार्टमेंट की ओर से DHE को लेटर मिला था। जिसमें ये बूथ खोलने के लिए प्रस्ताव मांगे थे। प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेशभर में 350 Booth खोलने की तैयारी है। हरियाणा सरकार ने इसकी घोषणा बजट के दौरान की थी। इसमें सरकारी कालेजों, विभागों, बोर्ड, कारपोरेशन, संस्थान, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, निकाय आदि को शामिल किया जाएगा।